Chhattisgarh

चंडालपुर से चंदनपुर: नाम बदला, गांव को मिला आत्मसम्मान

कवर्धा। कहते हैं नाम से पहचान बनती है और पहचान से आत्मसम्मान। कबीरधाम जिले के एक छोटे से गांव के लिए यह कहावत आज पूरी तरह सच साबित हुई है। पीढ़ियों से चंडालपुर नाम के बोझ को ढो रहा यह गांव अब आधिकारिक रूप से चंदनपुर के नाम से जाना जाएगा। राज्य शासन द्वारा इस संबंध में राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित होते ही गांव में खुशी की लहर दौड़ गई।

जैसे ही ग्रामीणों को नाम परिवर्तन की सूचना मिली, पूरे गांव में जश्न का माहौल बन गया। लोगों ने मिल-जुलकर खुशी मनाई और एक-दूसरे को बधाइयाँ दीं। ग्रामीणों का कहना है कि पहले गांव का नाम बताते समय उन्हें अक्सर शर्मिंदगी और असहजता का सामना करना पड़ता था। बाहर जाने पर कई बार लोग मज़ाक उड़ाते थे, तो कई बार नाम सुनकर गलत नज़रिए से देखा जाता था।

ग्रामीणों के अनुसार, रिश्ते तय करते समय भी गांव का नाम बताने में संकोच होता था, जिससे मानसिक पीड़ा झेलनी पड़ती थी। अब चंदनपुर नाम मिलने से उन्हें गर्व और सम्मान की अनुभूति हो रही है। ग्रामीणों का मानना है कि यह बदलाव केवल नाम का नहीं, बल्कि उनकी सामाजिक पहचान और आत्मसम्मान का प्रतीक है।

Related Articles

Back to top button