गुना में विराजमान होंगी 22 फीट की काली मां: सद्भावना झांकी समिति अध्यक्ष बोले- 10 हाथों वाली प्रतिमा हो रही तैयार

[ad_1]

गुना30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
गुना में ही माता की प्रतिमा तैयार हो रही है। - Dainik Bhaskar

गुना में ही माता की प्रतिमा तैयार हो रही है।

गुना के जयस्तंभ चौराहे पर लगने वाली झांकी में 22 फीट की प्रतिमा विराजमान होगी। गुना के ही एक मूर्तिकार प्रतिमा बना रहे हैं। प्रतिमा की चौड़ाई भी लगभग 6-7 फीट रहेगी। 10 हाथ वाली काली माता यहां विराजमान होंगी। झांकी समिति ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मूर्ति को सीधे ट्रॉले पर ही आकर दिया जा रहा है। इसे ऐसा का ऐसा लाकर झांकी स्थल पर स्थापित किया जाएगा।

सद्भावना झांकी समिति के अध्यक्ष रहे सुनील मालवीय ने बताया कि पिछले 8 वर्षों से जयस्तंभ चौराहे पर काली मां की स्थापना कर रहे हैं। यहां शहर की सबसे बड़ी प्रतिमा स्थापित की जाती है। यहां की महिमा ही कुछ ऐसी है। हर वर्ष श्रद्धालु आते हैं। कुछ श्रद्धालु माइक पर बताते हैं कि पिछले वर्ष उन्होंने माता से यह मन्नत मांगी थी। वह पूरी हो गयी। इस बार वे फिर दर्शन करने आये हैं। यहां की झांकी चमत्कारिक होती है। माँ सबकी मन्नत पूरी करती है।

22 फीट की मूर्ति होगी स्थापित

उन्होंने बताया कि हर बार की तरह इस बार भी माता की विशेष प्रतिमा बनवाई है। गुना के ही आलोक जाटव प्रतिमा बना रहे हैं। प्रतिमा की ऊंचाई लगभग 22 फीट है। वहीं चौड़ाई भी 6-7 फीट रहेगी। 10 हाथ वाली काली मां की प्रतिमा तैयार हो रही है। काली मां की यह प्रतिमा रहेगी। पिछले एक महीने से मूर्तिकार प्रतिमा को बना रहे हैं। अब प्रतिमा को अंतिम रूप दिया जा रहा है। नवरात्रों के पहले दिन धूमधाम से जयलूस निकालकर मां को लाया जाएगा और जयस्तंभ चौराहे पर झांकी में स्थापित किया जाएगा।

सामाजिक कार्य भी होते हैं

उन्होंने बताया कि झांकी के दौरान कई तरह के सामाजिक कार्य भी किये जाते हैं। पिछले वर्ष कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया गया था। 2019 में झांकी में स्वच्छता अभियान चलाया गया था। नागरिकों को कपड़े के थैले बांटे गए थे। 9 दिनों में रोज ही कोई न कोई कार्यक्रम झांकी पर होता है। सुनील मालवीय खुद माता के भजन गाते हैं। वह रोजाना कई भजनों का प्रदर्शन भी करते हैं।

पिछले वर्ष माता का चंडी रूप दर्शाया गया था।

पिछले वर्ष माता का चंडी रूप दर्शाया गया था।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button