खिलाड़ियों का हैंडबाॅल प्रतियोगिता में चयन: बैतूल के 16 खिलाड़ी राज्य स्तर के लिए हुए चयनित, 18 से आयोजित टूर्नामेंट में लेंगे भाग

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Betul
  • 16 Players Of Betul Selected For The State Level, 18 Will Participate In The Tournament Organized

बैतूल27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बैतूल। शिक्षा विभाग ने हरदा में आयोजित संभाग स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में बैतूल जिले के 16 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया है। संभाग स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में बैतूल जिले ने अंडर 14 और अंडर 17 बालक एवं बालिका वर्ग में भाग लिया था, जिसमें से 14 वर्ष बालक वर्ग के 4, बालिका वर्ग से 3 और 17 वर्ष बालक वर्ग से 2 एवं बालिका वर्ग से 7 खिलाड़ियों का चयन आगामी 18 से 21 नवम्बर को होने वाली राज्य स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

ये पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है। हाल ही में ब्लॉक स्तरीय और जिला स्तरीय प्रतियोगिता भी सफलतापूर्वक आयोजित की गई थी। 40 वर्षों बाद हैंडबाल की जिले में दोबारा वापसी हुई है, जिसमें मानसरोवर के क्रीड़ा शिक्षक श्रीराम यादव की मेहनत और लगन है जिसके फलस्वरुप यह सम्भव हो पाया है। वहीं मानसरोवर के क्रीड़ा शिक्षिका अस्मिता कुंभारे ने अपने सहयोग और मेहनत से बखूबी साथ निभाया।

जिला शिक्षा खेल अधिकारी धर्मेंद्र पवार ने भी इस खेल को बढावा दिया और प्रतियोगिताओं को संपन्न करने में पूर्ण सहयोग रहा। उन्हीं के चलते जिले की टीम संभाग स्तर पर और अब राज्य स्तर पर जा रहीं है।

श्रीराम यादव ने ही हैंडबाॅल को बैतूल में फिर से लाया और केवल 6 माह से भी कम समय में बच्चों को इस खेल के प्रति उत्साहित किया और उन्हें राज्य स्तर तक पहुंचा दिया। सभी खिलाड़ियों ने और साथ ही विद्यालय के अन्य शिक्षकों और अभिभावकों ने उनकी इस सफलता पर बच्चों और उनके कोच का अभिनंदन कर आगामी प्रतियोगिता के लिए बधाई दी।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button