Chhattisgarh

कोरबा : शौच के लिए निकली नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी किशोर गिरफ्तार

कोरबा, 02 फरवरी। जिले के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र में देर रात एक नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। रविवार देर रात करीब 12 बजे नाबालिग बालिका घर से शौच के लिए बाहर निकली थी। इसी दौरान गांव के ही एक किशोर ने सुनसान जगह का फायदा उठाते हुए बालिका को जबरन खींचकर घर से दूर ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया।

इधर, देर रात बालिका के घर न लौटने पर परिजन चिंतित हो गए और उसकी तलाश शुरू की। कुछ देर बाद बालिका रोती और सहमी हुई अवस्था में मिली। परिजनों के पूछने पर उसने पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन तत्काल पीड़िता को लेकर बांकीमोंगरा थाना पहुंचे और मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी किशोर को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है और मामले की जांच जारी है।

यह घटना जिले में खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) होने के दावों पर भी सवाल खड़े कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालयों की उपलब्धता और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर चिंता जताई जा

Related Articles

Back to top button