Chhattisgarh

कोरबा में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत वजन त्यौहार मनाया गया

कोरबा,19 सितंबर,। कोरबा जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। 12 से 23 सितंबर तक वजन त्यौहार मनाया जा रहा है, जिसमें 0 से 6 वर्ष के बच्चों का वजन और ऊंचाई मापा जा रहा है।

लेमरु सेक्टर के बड़गांव पंचायत में भी वजन त्यौहार आयोजित किया गया, जहां सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों का वजन किया गया।

और कुपोषण स्तर की जांच की गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बच्चों के परिजनों को पौष्टिक आहार खिलाने की सलाह दी।

सेक्टर सुपरवाइजर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया कि बड़गांव पंचायत के बच्चों में कुपोषित होने का कोई संकेत नहीं मिला।

Related Articles

Back to top button