Chhattisgarh

कोरबा में ‘नारी सम्मान कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सम्मान समारोह ने बांधा समां

कोरबा। नारी शक्ति महिला मंडल द्वारा आयोजित ‘नारी सम्मान कार्यक्रम’ बेहद भव्य, सफल और उत्साहवर्धक माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक सरस्वती वंदना के साथ हुई, जिसे अतिथियों ने संपन्न किया और पूरे वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. वीणा, वार्ड 22 की पार्षद आशा साहू, ममता बघेल, प्रीति सिंह, तनु मुखर्जी, ईश्वरी तिवारी, परमजीत कौर, सावित्री साहू, अंजली पटेल, बाल कल्याण समिति कोरबा की सदस्य उमा भारती सराफ, लिनेस क्लब कुसमुंडा इकाई की अध्यक्ष एवं माई जी फाउंडेशन की सदस्य हेमा शर्मा तथा एकता महिला मंडल की अध्यक्ष नीतू शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। सभी अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए महिलाओं के सशक्तिकरण पर अपने विचार रखे।

नारी शक्ति महिला मंडल की टीम ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अध्यक्ष मीनाक्षी शर्मा, उपाध्यक्ष पुष्पा पाल, सचिव शारदा जायसवाल और कोषाध्यक्ष नेहा अग्रवाल सहित सभी पदाधिकारियों ने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी के साथ किया, जिससे कार्यक्रम सुव्यवस्थित और प्रभावशाली रहा।

कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। सिंगल डांस में दुर्गा राजपूत, तनु तिवारी, अनीता सिंह और दुर्गा सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं ग्रुप डांस में कुसुम साहू, सविता गबेल, रजनी श्रीवास और उषा पटेल ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पहाड़ी नृत्य की प्रस्तुति सिमरन और शिक्षा सिंह द्वारा दी गई, जिसे खूब सराहा गया। इसके अलावा श्रीदेवी के लोकप्रिय गीतों पर कुसुम साहू और सविता द्वारा प्रस्तुत नृत्य ने दर्शकों को भावुक कर दिया और तालियों की गड़गड़ाहट बटोरी।

मॉडलिंग प्रस्तुति में प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास और आकर्षक प्रस्तुति के साथ मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिससे कार्यक्रम में चार चांद लग गए। नारी सम्मान के अवसर पर तनु मुखर्जी द्वारा दिया गया प्रेरणादायक भाषण कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा, जिसमें उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर प्रभावशाली विचार रखे।

कार्यक्रम के अंत में लकी ड्रॉ के माध्यम से ‘लकी महिला’ का चयन किया गया। प्रथम पुरस्कार चंदा देवी और वंदिता मिश्रा को, द्वितीय पुरस्कार इंदरजीत कौर और प्रिय बंजारे को तथा तृतीय पुरस्कार आशा बनाफर और लक्ष्मी कश्यप को प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन मीनाक्षी शर्मा और रेखा शुक्ला ने किया। समापन अवसर पर आयोजकों ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन महिलाओं के सम्मान, उत्साह और एकजुटता का प्रतीक बनकर लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

Related Articles

Back to top button