Chhattisgarh

कोरबा: एनटीपीसी के राखड़ बांध से राख परिवहन बाधित, ग्रामीण मुआवजे की मांग पर अड़े, अनिश्चितकालीन धरना शुरू

कोरबा। सोमवार को एनटीपीसी कोरबा के धनरास स्थित राखड़ बांध से राख का परिवहन बाधित हो गया। ग्रामीणों ने राख से होने वाले प्रदूषण और मुआवजे की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है। उनका आरोप है कि राख से उनका जीवन दूभर हो गया है लेकिन उन्हें कोई क्षतिपूर्ति नहीं मिल रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने पहले भी कई बार आंदोलन किए हैं, पर उनकी सुनवाई नहीं हुई। इस बार अनिश्चितकालीन धरना के कारण मार्ग पर अनेक भारी वाहन जहां-तहां खड़े हो गए हैं। एनटीपीसी ने उनके लिए राखड़ धूल क्षतिपूर्ति का प्रावधान किया था लेकिन यह राशि उन्हें उपलब्ध नहीं कराई गई। घमौटा गांव के पास पानी पंप को प्राथमिकता देने का वचन भी पूरा नहीं किया गया। ग्रामीण अपनी मांगों के पूरा होने तक आंदोलन जारी रखने पर अड़े हैं।

उन्होंने एनटीपीसी प्रशासन से प्रदूषण की समस्या का समाधान करने और उन्हें मुआवजा देने की मांग की है। धनरास निवासी बृजपाल खुटी ने बताया कि 10 दिन पहले ही आंदोलन की चेतावनी दी गई थी। ग्रामीणों को एक साल से राखड़ धूल क्षतिपूर्ति नहीं मिली है। स्थानीय लोगों को नौकरी में प्राथमिकता देने का वादा भी पूरा नहीं हुआ है। एनटीपीसी प्रशासन ने अभी तक इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

पूर्व के आंदोलन और आश्वासन

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई वर्षों से वे अपनी बातें रख रहे हैं। इस दौरान अनेक आंदोलन भी किए गए हैं। लेकिन उन्हें केवल आश्वासन ही मिलते रहे हैं। कोई भी वादा पूरा नहीं किया गया है, जिससे ग्रामीण हताश हैं। सभी बेरोजगार और ग्रामीण आज प्रदर्शन कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button