कॉकरोच जनता पार्टी का पंजाब में प्रदर्शन: 13 जून को अमृतसर में जुटेंगे छात्र-युवा, अभिजीत दीपके रहेंगे मौजूद

अमृतसर। दिल्ली में प्रदर्शन करने के बाद अब कॉकरोच जनता पार्टी पंजाब में प्रदर्शन की तैयारी में है। पार्टी 13 जून को अमृतसर में प्रदर्शन करने वाली है। खाद बात है कि इस प्रदर्शन के दौरान पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके भी मौजूद रहेंगे। इस प्रदर्शन के लिए सभी युवाओं को न्यौता दिया गया है। अनुमान है कि इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हो सकते हैं।
एक्स पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी अभिजीत दीपके ने एक्स पर इसकी पोस्ट शेयर की है। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि “सत श्री अकाल”। हम 13 जून को शाम 4 बजे अमृतसर पहुंचेंगे। छात्रों व युवाओं से अपील की कि वे अमृतसर गेट पर एकत्र हों। बड़ी बात यह है कि इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जाएगा। अगर सभी मिलकर आवाज उठाएं तो NEET-CBSE छात्रों को न्याय मिल सकता है।
आपको बता देने की लखनऊ में पार्टी का तीसरा बड़ा प्रदर्शन CJP अब तक देश के दो प्रमुख शहरों नई दिल्ली और पुणे में NEET परीक्षा पेपर लीक मुद्दे को लेकर प्रदर्शन कर चुकी है। वहीं, 12 जून को लखनऊ में पार्टी का तीसरा बड़ा प्रदर्शन आयोजित किया गया। पार्टी ने देश के कुल सात राज्यों में प्रदर्शन करने की योजना बनाई है। पार्टी का कहना है कि वह NEET और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता तथा छात्रों को न्याय दिलाने के मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर उठाएगी।





