KORBA: सेवा संकल्प अभियान के संबंध में आयुक्त ने ली समीक्षा बैठक

कोरबा 15 सितम्बर 2026 – राज्य शासन के निर्देशानुसार 17 सितम्बर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जा रहा है, अभियान का उद्देश्य राज्य शासन की 25 वर्षो की जनसेवा के पूर्ति कृतज्ञता व्यक्त करना विकसित भारत/2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है तथा शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों के संबंध में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करना अभियान के अंतर्गत नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा सहयोगी समन्वयकारी विभाग के रूप में निर्धारित गतिविधियों में सहभागिता सुनिश्चित किया जाना है।
माननीय प्रधानमंत्री जी का 25 वर्षो का सेवा पूर्ण होने पर 17 सितम्बर 2026 से प्रारंभ होकर 17 अक्टूबर 2026 तक ’’ सेवा संकल्प अभियान ’’ आशीर्वाद दीया प्रत्येक परिवार को दीया जलाने तथा 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत (विद्यालय स्तरीय ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिता, नमो सेवा गाथा नुक्कड नाटक, आंगन का उत्सव(आंगनबाड़ी सम्मान एवं मातृ संवाद), कहानी बदलाव की (लाभार्थियों की वास्तविक कहानियॉं), विकसित भारत संकल्प यात्रा (बस्तर सहित परिवर्तनकारी, स्थलों/दिवसीय यात्राओं का भ्रमण), सेवा ज्योति यात्रा, जल-जन-सेवा संकल्प, सेवा मेरा योगदान (25 सेवा गतिविधियॉं, नदी, घाट, स्वच्छता सहित), सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार (विधानसभा/विकासखंड स्तरीय शिविर), रंगोली राष्ट्र भारत मंडल, राष्ट्रीय इनोवेशन चैलंेज तथा जनसेवक महाकुंभ-पंचायत से पार्लियामेंट(जनप्रतिनिधियों की सहभागिता) कार्यक्रम आयोजित है, जो कि समयबद्ध तिथिवार संबंधित विभागों को जवाबदारी दी गई है।
नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा 17 सितम्बर 2026 को घंटाघर चौक तिरंगा झंडा के समीप माननीय प्रधानमंत्री जी का 25 वर्षो का सेवा संकल्प आशीर्वाद का दीया, भव्य रंगोली तथा 51000 दीप प्रज्वलन के साथ-साथ नगर पालिक निगम कोरबा के सातों जोन के प्रत्येक वार्डो में, प्रत्येक परिवार सहित निगम सीमांतर्गत शासकीय कार्यालय, शासकीय भवनों, एस.एल.आर.एम.सेंटर्स, सभी सार्वजनिक जगहों पर दीप प्रज्वलित किया जायेगा।
आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने नगर पालिक निगम के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत स्थित सभाकक्ष में अधिकारी कर्मचारियों एवं ठेकेदारों को हिदायत देते हुये कहा कि स्वच्छता ही सेवा है, इस अवसर पर निगम के प्रत्येक वार्डो में गली-मोहल्ले, सार्वजनिक स्थानों, बस स्टाप, रेलवे स्टेशन एवं अन्य क्षेत्रों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाये। उन्होने कहा कि माननीय नगरीय प्रशासन मंत्री के निर्देशानुसार स्कूलों में चित्रकला, भाषण, क्विज कम्पीटिशन, स्वच्छता की शपथ, सी.टी.यू. साफ-सफाई, नगरीय निकाय में जोनवार समाधान शिविर, डेस्क हेल्पलाईन सातों जोन में स्थापित किया जाये तथा 01 अक्टूबर को श्रमदान, पूजा पण्डालों की साफ-सफाई एवं 07 अक्टूबर को सेवा ज्योति यात्रा, बदलाव की कहानी से संबंधित विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। कोरबा के आमनागरिकों से आयुक्त ने अपील की है कि आप लोग भी स्वच्छता के प्रति जागरूक रहे, यदि कोई सार्वजनिक स्थानों एवं अन्य स्थानों पर गदंगी करता है तो उसके प्रति गदंगी न करें कि हिदायत दें तथा निर्धारित स्थलों पर ही कचरा को डालें या डोर-टू-डारे आने वाली स्वच्छता दीदियों के सफाई रिक्शें में इस कचरे को दें।
इस अवसर पर अपर आयुक्त पवन वर्मा, अधीक्षण अभियंता भूषण उरांव, उपायुक्त नीरज कौशिक, जोन कमिश्नर तपन तिवारी, एन.के.नाथ, अखिलेश शुक्ला, लीलाधर पटेल, सुनील टांडेय, रूचि साहू, लेखाधिकारी भवकांत नायक, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर, सहायक अभियंता मोतीलाल बरेठ, पीयूष राजपूत, राहुल मिश्रा, आकाश अग्रवाल, यशवंत जोगी, रमेश कुमार सूर्यवंशी, मनीष यादव, सोमनाथ डेहरे, उप जोन प्रभारी अजय अग्रवाल, दिलेश्वर सिंह ठाकुर, अविनाश जायसवाल, उत्तम राठौर, संजय ठाकुर, महेश्वर सिंह, पुखराज यादव, वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक सुनील वर्मा, सचीन्द्र थवाईत, गिरवर विश्वकर्मा, स्वच्छता निरीक्षक शैलेन्द्र नामदेव, सतानंद द्विवेदी व अन्य अधिकारी कर्मचारियों के साथ निगम के सभी सफाई ठेकेदार उपस्थित थे।




