कायाकल्प अभियान से पहले तैयारियां पूरी: जिला अस्पताल में दूसरे दिन एसडीएम ने निरीक्षण किया, अतिक्रमण मुक्त हुआ परिसर

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Dhar
- SDM Inspected The District Hospital On The Second Day, The Premises Became Encroachment Free
धार15 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

धार जिला अस्पताल में मरीजों को बेहतर इलाज के साथ दी जाने वाली सुविधाओं को देखने के लिए कायाकल्प अभियान के तहत सर्वे करने के लिए डॉक्टरों की टीम शनिवार को धार आएगी। जिसके एक दिन पूर्व जिला अस्पताल में अच्छे नंबरों के लिए तैयारियां शुक्रवार को अंतिम चरण में रही, व्यवस्थाओं को दूरस्थ करने के लिए लगातार दूसरे दिन एसडीएम दीपाश्री गुप्ता जिला अस्पताल पहुंची तथा अस्पताल प्रबंधन द्वारा किए गए कार्यों का निरीक्षण किया व नपा द्वारा चलाए जा रहे विशेष सफाई अभियान के बारे में जानकारी ली। साथ ही एसडीएम ने डॉक्टरों को निर्देश दिए कि हमारी तैयारी इसी तरह बनी रहे, ताकि धार अस्पताल प्रदेश में टॉप फाइव में बना रहे। कल अभियान के तहत पियर असेसमेंट सर्वे होगा, जिसके बाद मुख्य सर्वे अलग से होगा। डॉक्टरों की टीम कुल 600 अंकों के सर्वे के तहत अस्पताल की व्यवस्थाओं को देखकर अंक देगी, जिसमें 100 प्रतिशत अंक हासिल करने जिला अस्पताल के लिए चुनौती बना हुआ है।
दरअसल जिला अस्पताल में मरीजों के बेहतर इलाज के साथ सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए शासन द्वारा हर साल कायाकल्प अभियान के तहत सर्वेक्षण करवाया जाता है। इसमें यह देखा जाता हैं, कि किस तरह की सुविधाएं अस्पताल में है। जितनी सुविधाएं मरीजों के परिजनों को मिलती हैं, उसके हिसाब से ही अंक दिए जाते है। अब कायाकल्प अभियान के तहत समकक्ष अस्पताल से डॉक्टरों की टीम 29 अक्टूबर को धार आएगी। सिविल सर्जन डॉ एमएल मालवीय के अनुसार मुख्य सर्वेक्षण के पहले प्री असिस्टमेंट सर्वेक्षण के लिए राज्य स्तर की एक टीम आएगी। शासन की ओर से अधिकृत आ रही टीम अस्पताल के डॉक्टरों की ड्यूटी का रोस्टर, उपकरण, मरीजों को दी जा रही सुविधाएं, गीला-सूखा कचरा, वार्डों में कचरा एकत्रित करने के संसाधन, डस्टबिन की स्थिति, अस्पताल के हर वार्ड में इंफेक्शन कंट्रोल के लिए उठाए गए कदम के बारे में जानकारी प्राप्त करेगी। इसके साथ ही अस्पताल में बने एसएनसीयू वार्ड, लेबर रुम, पीकू वार्ड, चिल्ड्रन वार्ड में व्यवस्थाओं को देखेगी। जिसके बाद अगले दिन जिले के पीएससी व सीएससी केंद्रों का निरीक्षण करने के लिए भी टीम जाएगी।
अतिक्रमण मुक्त हुआ परिसर
जिला अस्पताल में सफाई करने व अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी एसडीएम द्वारा नपा के अधिकारियों को दी थी, गुरुवार शाम से जारी सफाई के बाद शुक्रवार दोपहर तक अस्पताल परिसर अब साफ दिखाई देने लगा है। साथ ही अस्पताल के वार्डों में कचरा फेंकने के लिए नए डस्टबिन रखे गए तथा लोगों को भी उसमें ही कचरा फैंकने को लेकर समझाइश दी जा रही है। व़हीं अस्पताल की बाउंड्रीवाल के आसपास हो रहे अतिक्रमण भी हटा दिया गया हैं, यहां पर कुछ लोगों ने अपनी गुमटियां रख ली थी। अब पूरा क्षेञ अतिक्रमण मुक्त हो गया है। एसडीएम गुप्ता ने बताया कि प्ले ग्राउंड, नो स्मोकिंग जोन, फायर कंट्रोल रुम, किचन, सफाई व्यवस्था व अतिक्रमण के चलते पिछले साल सर्वेक्षण में नंबर कट गए थे। ऐसे में इस मर्तबा इन बिंदुओं पर विशेष रूप से ध्यान रखकर काम किया गया हैं, अस्पताल की पूरी टीम सर्वेक्षण को लेकर अपनी ओर से तैयारी कर रही है।
Source link




