कांग्रेस प्रवक्ता के गाली का विरोध: रीवा में भाजपा ने फूंका कमलनाथ व केके मिश्रा का पुतला, कहा- दिग्विजय सिंह की सह, निष्कासित करे पार्टी से

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Rewa
- BJP Burnt Kamal Nath And KK Mishra’s Effigy In Rewa, Said Digvijay Singh’s Co, Expel From The Party
रीवा38 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

मध्यप्रदेश के कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा द्वारा ब्राह्मणों को गाली देने के विरोध में रीवा शहर के शिल्पी प्लाजा में विरोध प्रदर्शन किया गया है। युवा मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता गौरव तिवारी के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ व प्रदेश प्रवक्ता केके मिश्रा का पुतला फूंका है।
भाजपा नेता गौरव तिवारी ने बयान की निंदा करते हुए कहा है कि केके मिश्रा को कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने सह दिया है। यदि ऐसा नहीं है तो केके मिश्रा पर कार्रवाई करते हुए पार्टी से निष्कासित करने की मांग उठाई है। आगे कहा कि भाजपा ऐसे जातिगत बयानों व कृत्यों का विरोध करती है।
युवा भाजपा नेता बिजेंद्र गौतम ने कहा कि सबसे दुख:द बात यह है कि समाज को तोड़ने वाले ऐसे व्यक्तियों को कांग्रेस अपने दल का प्रवक्ता बनाकर रखती हैं। राहुल गांधी एक तरफ भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ प्रदेश के कांग्रेस नेता समाज को तोड़ने वाले बयान देते हैं।
ये पदाधिकारी रहे मौजूद
पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा आईटी सेल शिवम गौतम, भाजपा मण्डल महामंत्री देवांशु मिश्रा, राजीव शर्मा, ऋतिक मिश्रा, आकाश त्रिपाठी, मण्डल मंत्री सर्जेश गौतम, सौरभ शुक्ला, आकाश तिवारी, महेन्द्र तिवारी, ऋषभ शर्मा, अतुल पाण्डेय सहित कई युवा उपस्थित रहे।
Source link




