National

कांग्रेस को कमजोर करने के लिए काफी हैं राहुल गांधी- अरविंद केजरीवाल ने कसा तंज

नईदिल्ली,17 सितम्बर I दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस को कमजोर करने के लिए ‘काफी’ हैं. केजरीवाल ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कही कि आम आदमी पार्टी (AAP) बीजेपी की ‘बी-टीम’ के रूप में काम कर रही है और कांग्रेस को कमजोर कर रही है.केजरीवाल ने कहा, “क्या मुझे कांग्रेस को कमजोर करने की जरूरत है? क्या राहुल गांधी पर्याप्त नहीं हैं.

” बता दें कि उनसे इस संबंध में उनकी प्रतिक्रिया पूछी गई थी कि राजनीति प्रतिद्वंद्वी इस तरह के आरोप लगा रहे हैं कि ‘आप’ कांग्रेस को कमजोर कर रही है और भाजपा की ‘बी-टीम’ के रूप में काम कर रही है.कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर केजरीवाल ने कहा, “उन्हें करने दीजिए. सभी को अच्छा काम करना चाहिए. शुभकामनाएं.” यह पूछे जाने पर कि अगर ‘आप’ केंद्र में सत्ता में आई और वह प्रधानमंत्री बने तो क्या ऐसी चीजें होंगी, केजरीवाल ने कहा, “लोकतंत्र में लोग निर्णय लेते हैं. जब सभी एक साथ आएंगे, तो वे फैसला करेंगे.अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर छात्रों को मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाए, नागरिकों को मुफ्त और अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं और देश के हर युवा को नौकरी दी जाए तो भारत को पांच साल के भीतर दुनिया में नंबर एक बनाया जा सकता है

.गौरतलब है कि आने वाले कुछ महीनों में गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं. विधानसभा चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी पूरी तरह से एक्टिव नजर आ रही है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार गुजरात का दौरा कर रहे हैं और वहां चुनावी वादे कर रहे हैं. हिमाचल में भी आम आदमी पार्टी ने अपनी चुनावी सभाएं शुरू कर दी हैं.

Related Articles

Back to top button