Chhattisgarh

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा 2024 में जिले के सफल अभ्यर्थियों को किया सम्मानित

0 यूपीएससी की तैयारी कर निरंतर आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित

जांजगीर-चांपा 25 नवम्बर 2025/ कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज छत्तीसगढ़ राज्य सेवा आयोग परीक्षा 2024 में जिले के चयनित होनहार युवाओं को सम्मानित किया। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मेहनत और लगन से आप लोगो को यह उपलब्धि मिली है, लेकिन यहां रूकना नहीं बल्कि यूपीएससी की तैयारी कर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रयास करें। उन्होंने कहा आप सभी जिले के लिए युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं।

कलेक्टर श्री महोबे ने उप पुलिस अधीक्षक पद के लिए चयनित सिद्धांत दुबे, नायब तहसीलदार पद के लिए चयनित रंतिदेव राठौर, सीडीपीओ के पद पर चयनित आर्यन राठौर, अधीनस्थ लेखा सेवा अधिकारी के पद पर चयनित सागर एवं अंकित तिवारी, राज्य कर निरीक्षक पद पर चयनित नरेन्द्र देवांगन, सहायक संचालक वित्त के पद पर चयनित रोशन ओग्रे एवं आबकारी उप निरीक्षक के पद पर चयनित गुलशन कुमार को मोमेन्टो भेंटकर सम्मानित किया एवं मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी।

इस दौरान अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर संदीप सिंह ठाकुर, सहायक संचालक जनसंपर्क जरीफ खान, सहायक प्रचार-प्रचार अधिकारी देवेन्द्र कुमार यादव सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button