करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष संभागीय बैठक में हुए शामिल: राजपूत समाज के युवाओं ने शहर में निकाली भव्य वाहन रैली, जगह जगह सामाजिक और राजनीतिक दलों ने किया स्वागत

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Harda
  • The Youth Of Rajput Society Took Out A Grand Vehicle Rally In The City, Welcomed By Social And Political Parties From Place To Place

हरदा24 मिनट पहले

आर्थिक आधार पर आरक्षण और अन्य कई मांगों को लेकर श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना लगातार कई आंदोलन कर रही है। इसी क्रम में आगामी 8 जनवरी को विधानसभा सत्र शुरू होते ही भोपाल विधानसभा का घेराव किया जाएगा। इसी को लेकर रविवार को करणी सेना की संभागीय बैठक हरदा में आयोजित की गई, जिसमें संगठन के प्रदेशाध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर शामिल हुए।

इस दौरान हंडिया से लेकर हरदा तक वाहनों के काफिले के साथ वे हरदा पहुंचे। इस दौरान शहर में प्रथम आगमन पर अलग अलग सामाजिक व राजनीतिक संगठनों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष जीवन सिंह ने क्षत्रियों की एकता पर बल देते हुए राजनीतिक, सामाजिक, शैक्षिक और आर्थिक रूप से मजबूत होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कहा वही समाज तरक्की कर रहा है, जिसमें आपसी एकता और तरक्की की संचेतना है। कभी देश और समाज की नई दिशा देने वाला राजपूत समाज में तमाम प्रकार की सामाजिक बुराइयां फैल गई हैं। उन्हें दूर कर समाज को एकजुट होकर राष्ट्र के हित के लिए काम करना होगा। साथ ही समाज को आगे बढ़ने के लिए एकता सबसे जरूरी है।

स्वागत के दौरान युवा नेता ने किया हर्ष फायर
शहर के स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय के सामने करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष के स्वागत के दौरान युवा कांग्रेस नेता योगेश चौहान ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए हर्ष फायर किया।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button