Chhattisgarh

कटघोरा ब्लॉक में राधये विद्यापीठ का परचम, सचिन शर्मा ने 98 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रूप से किया टॉप

कोरबा। कक्षा 5वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित होते ही कोरबा जिले के झाबर दीपका क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। राधये विद्यापीठ इंग्लिश स्कूल, झाबर दीपका के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

विद्यालय के होनहार छात्र सचिन शर्मा, पिता राजेंद्र शर्मा ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। साथ ही उन्होंने कटघोरा ब्लॉक की मेरिट सूची में संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। रणवीर सिंह, पिता राम सिंह ने 95.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में दूसरा स्थान हासिल किया, वहीं आदित्य शाह, पिता राजीव शाह ने 94 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती ममता मनहर ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के उत्कृष्ट मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button