ओवरलोडिंग वाहन से गिरकर महिला श्रमिक की मौत: सैलाना में ओवरलोडिंग वाहन से गिरकर महिला की मौत, सोयाबीन की कटाई के लिए ऑटो रिक्शा में बैठकर जा रहे थे 20 से अधिक लोग

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • Woman Dies After Falling From Overloading Vehicle In Sailana, More Than 20 People Were Going In Auto Rickshaw To Harvest Soybean

रतलामएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

रतलाम के सैलाना में सैलाना ओवरलोड ऑटो रिक्शा से महिला की गिरकर मौत हो गई। मृतक महिला सोयाबीन कटाई के लिए सरवन से ऑटो रिक्शा में बैठकर नामली जा रही थी । तभी रास्ते में वह ऑटो से गिर पड़ी। जहां महिला को सिर में गंभीर चोट आने से मौके पर ही मौत हो गई । गौरतलब है कि सोयाबीन की कटाई के लिए आदिवास अंचलों से प्रतिदिन सैकड़ों श्रमिक ओवरलोड वाहनों में बैठकर मजदूरी के लिए शहर और अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच रहे हैं।

दरअसल यह घटना आज सुबह धामनोद- सैलाना बायपास की है। जहां मजदूरों से भरे ओवरलोड रिक्शा से 55 वर्षीय कलावती की गिरने से मौत हो गई । मृतिका के परिजनों ने बताया कि वह ऑटो रिक्शा में सवार होकर नाम लिख छेत्र में सोयाबीन कटाई की मजदूरी के लिए जा रहे थे। लेकिन अचानक कलावती का संतुलन बिगड़ा और वह ऑटो से नीचे गिर गई। परिजनों से चलाना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सैलाना थाना पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। बहरहाल ओवरलोडिंग वाहनों में श्रमिकों का आने का सिलसिला लगातार जारी है लेकिन जिम्मेदार किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button