Chhattisgarh

ऐतिहासिक ‘कुंवरगढ़ महोत्सव’ की अभूतपूर्व सफलता: विधायक अनुज शर्मा की दूरदृष्टि और इच्छाशक्ति ने रचा नया इतिहास

  • कुंवरगढ़ के जनपतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने अविश्वसनीय सफल आयोजन के लिए विधायक अनुज शर्मा का जताया आभार

कुंवरगढ़ ; ऐतिहासिक नगरी कुंवरगढ़ के इतिहास में ‘कुंवरगढ़ महोत्सव’ ने अपनी भव्यता और सुव्यवस्थित आयोजन से एक नया अध्याय लिख दिया है। इस महोत्सव के बेहद शानदार और सफल आयोजन के लिए कुंवरगढ़ के आम नागरिकों और समस्त क्षेत्रवासियों ने स्थानीय विधायक अनुज शर्मा के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया है।


क्षेत्रवासियों का कहना है कि विधायक अनुज शर्मा की दूरदर्शी सोच और व्यक्तिगत रुचि के कारण ही इतने बड़े स्तर पर सांस्कृतिक और ऐतिहासिक आयोजन संभव हो पाया है। उनकी विशेष पहल ने न केवल कुंवरगढ़ की पहचान को नई ऊंचाइयां दी हैं, बल्कि स्थानीय संस्कृति को भी वैश्विक मंच प्रदान किया है।


महोत्सव के दौरान उमड़ी जन सैलाब और कलाकारों की प्रस्तुतियों ने क्षेत्र में उत्साह का माहौल पैदा कर दिया। नागरिकों का मानना है कुंवरगढ़ के इतिहास में ऐसा पहला मौका था जब कुंवरगढ़ की विरासत को इतने भव्य रूप में मनाया गया। आयोजन समिति और स्थानीय प्रशासन के साथ विधायक के निरंतर समन्वय की प्रशंसा करते हुए लोगों ने कहा कि सुरक्षा, व्यवस्था और मनोरंजन के लिहाज से यह आयोजन ‘शून्य त्रुटि’ वाला रहा।


कुंवरगढ़ नगर पंचायत के अध्यक्ष गोविंद साहू नें विधायक अनुज शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज हम सब एक ऐसे ऐतिहासिक पल के साक्षी बने, जिसने हमारे क्षेत्र की पहचान को एक नई ऊंचाई दी है। कुंवरगढ़ के इतिहास में कई कार्यक्रम हुए, लेकिन ‘कुंवरगढ़ महोत्सव’ के रूप में जो भव्यता, जो अनुशासन और जो उत्साह हमने इन दिनों में देखा है, वह वाकई अविश्वसनीय है। इस महोत्सव की सफलता केवल भीड़ से नहीं, बल्कि उस सोच से मापी जानी चाहिए जिसने इसे जन्म दिया। हम सभी क्षेत्रवासी हृदय की गहराइयों से हमारे लोकप्रिय विधायक श्री अनुज शर्मा जी का धन्यवाद करते हैं। यह आपकी विशेष पहल और अथक प्रयासों का ही परिणाम है कि आज कुंवरगढ़ की कला, संस्कृति और प्रतिभा को इतना बड़ा मंच मिला है। विधायक जी नें न केवल इस आयोजन की रूपरेखा तैयार की, बल्कि इसे एक “सफल और शानदार” हकीकत बनाने के लिए दिन-रात एक कर दिया। आपकी दूरगामी सोच ने यह साबित कर दिया कि यदि नेतृत्व मजबूत हो, तो एक छोटा सा क्षेत्र भी सांस्कृतिक मानचित्र पर चमक सकता है।


वहीं उपाध्यक्ष राजा खान नें कहा कि विधायक अनुज शर्मा जी ने कुंवरगढ़ की भावनाओं को समझा और अपनी कड़ी मेहनत से इस महोत्सव को सफल बनाया। उनके प्रयासों ने यह साबित कर दिया कि यदि नेतृत्व में इच्छाशक्ति हो, तो कला और संस्कृति के माध्यम से क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सकता है।
इस महोत्सव की सफलता के बाद अब पूरे क्षेत्र में आगामी आयोजनों को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। क्षेत्रवासियों ने आशा व्यक्त की है कि विधायक जी के नेतृत्व में कुंवरगढ़ महोत्सव आने वाले वर्षों में और भी बड़ा स्वरूप लेगा।

Related Articles

Back to top button