Chhattisgarh

एसआईआर विवाद सुलझा: प्रशासन ने विलोपित सूची से हटाए नाम, मौन जुलूस स्थगित

एसआईआर विवाद सुलझा: प्रशासन ने विलोपित सूची से हटाए नाम, मौन जुलूस स्थगित

कोरबा- एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) प्रक्रिया को लेकर उत्पन्न विवाद के संबंध में आज दिनांक 8-2-26 रविवार को दोपहर 3 बजे तहसील कार्यालय कोरबा में प्रशासन एवं सुन्नी मुस्लिम जमात कोरबा के पदाधिकारियों के बीच महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से मतदाता सूची में नाम विलोपित किए जाने के मुद्दे पर चर्चा हुई।


प्रशासन द्वारा बैठक के दौरान संबंधित सूची प्रस्तुत की गई, जिसमें स्पष्ट किया गया कि किसी भी व्यक्ति का नाम विलोपित सूची में नहीं है तथा पूर्व में दर्ज सभी नाम विलोपित सूची से हटा दिए गए हैं। इस आश्वासन के बाद सुन्नी मुस्लिम जमात कोरबा ने प्रस्तावित मौन जुलूस को स्थगित करने की घोषणा की। प्रशासन द्वारा मुस्लिम समाज की सभी मांगों को स्वीकार कर समाधान का भरोसा दिया गया।


बैठक में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) कोरबा सरोज महिलांगे, तहसीलदार बजरंग साहू, एडिशनल एसपी नीतीश कुमार ठाकुर, एडिशनल एसपी प्रतीक चतुर्वेदी, रामपुर चौकी प्रभारी नवीन पटेल, अजय सोनवानी,अजय सिंह परिहार, इमरान खान सहित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं सुन्नी मुस्लिम जमात की ओर से सदर हाजी अखलाख खान असरफी, जनरल सेक्रेटरी जुम्मन खान रिजवी, कार्यकावाहक अध्यक्ष हकीम खान, मेमन जमात के सदर अमीन शेखनी,सुन्नी मुस्लिम जमात के प्रवक्ता मकसूद आलम,तौफीक खान, सरवर हुसैन खान, शेख मंसूर, अशरफ अली, रिजवान खान समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।


बैठक शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई और दोनों पक्षों ने आपसी संवाद के माध्यम से समाधान पर संतोष व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button