Chhattisgarh

एक नवंबर से होगी धान खरीदी, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे

रायपुर। राज्य सरकार इस बार एक नवंबर से धान खरीदी शुरू करने की तैयारी कर रही है. कृषि मंत्री रवींद्र चौबे ने बताया कि धान खरीदी के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिया जा चुका है.

कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के एक नवंबर के धान खरीदी के संबंध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लिखी गई चिट्ठी को हास्यास्पद बताते हुए कहा कि तैयारी जानकारी मिलते ही श्रेय लेने के लिए चिट्ठी लिखी है. अपनी सरकार में तो कभी एक नवंबर से धान ख़रीदी शुरू नहीं कर पाए. भूपेश सरकार किसानों की सरकार है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किसान पुत्र हैं, किसानों के मुद्दे पर संवेदनशील हैं.

Related Articles

Back to top button