Chhattisgarh

इस साल होलिका दहन पर चंद्र ग्रहण का साया, क्या बदलेगी होली की तारीख? आचार्य अतुल कृष्ण द्विवेदी ने बताया कब मनाया जाएगा रंगोत्सव…

होली के पर्व को लेकर इस वर्ष श्रद्धालुओं में उत्सुकता के साथ-साथ भ्रम की स्थिति भी बनी हुई है, क्योंकि फाल्गुन पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण का योग बन रहा है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या इस बार होली की तारीख में बदलाव होगा?

ज्योतिषाचार्य आचार्य अतुल कृष्ण द्विवेदी के अनुसार इस वर्ष फाल्गुन पूर्णिमा 02 मार्च, सोमवार को पड़ रही है। इसी दिन रात्रि 01:26 बजे से होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रहेगा।

उन्होंने बताया कि 03 मार्च, मंगलवार को खंडग्रास चंद्रग्रहण लगेगा। ग्रहण का सूतक काल प्रातः 06:10 बजे से प्रभावी रहेगा। ग्रहण सायं 06:06 बजे प्रारंभ होगा और 06:47 बजे मोक्ष होगा।

ज्योतिषीय गणना के अनुसार ग्रहण का प्रभाव रंग खेलने के दिन पर नहीं पड़ेगा। इसलिए 04 मार्च, बुधवार को परंपरानुसार रंगोत्सव (धुलेंडी) की होली मनाई जाएगी।

आचार्य द्विवेदी ने स्पष्ट किया कि होलिका दहन पूर्णिमा तिथि में ही संपन्न होगा और रंगोत्सव अगले दिन मनाया जाएगा। ग्रहण के कारण किसी प्रकार की तिथि परिवर्तन की आवश्यकता नहीं है।

इस प्रकार, इस वर्ष भी होली का उत्सव निर्धारित तिथियों पर ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button