Chhattisgarh

आम आदमी पार्टी ने आशुतोष गोपाल को बनाया छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रवक्ता

जांजगीर चांपा। आम आदमी पार्टी ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए श्री आशुतोष गोपाल को छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है।

आशुतोष गोपाल जो कि पूर्व में जांजगीर युवा जिलाध्यक्ष फिर युवा प्रदेश संगठन मंत्री के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल चुके है, जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने में उनकी सक्रिय भूमिका रही है,

पार्टी द्वारा उन्हें प्रदेश प्रवक्ता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने पर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल है। आशुतोष गोपाल पार्टी की नीतियों, विचारधारा एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से जनता और मीडिया के समक्ष रखेंगे।

प्रदेश प्रवक्ता के रूप में वे आम आदमी पार्टी की जनहितकारी नीतियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महंगाई, भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई एवं आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का कार्य करेंगे।

आशुतोष गोपाल ने अपनी नियुक्ति पर पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी दिल्ली विधायक मुकेश अहलावत एवं प्रदेश संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। वे संगठन को मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की विचारधारा आम जनता के अधिकारों, पारदर्शी शासन एवं बेहतर शिक्षा-स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए समर्पित है। प्रदेश में पार्टी के संगठन को मजबूत करने और जनता की आवाज को बुलंद करने के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।

पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने आशुतोष गोपाल को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Related Articles

Back to top button