आठ राज्यों के 28 लोगों का सर्वे: ओरछा वन अभयारण्य में मिली 56 प्रजाति की तितली, 18 प्रकार के डेगनफ्लाई व डेमसेल फ्लाई

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Niwari
- 56 Species Of Butterfly Found In Orchha Forest Sanctuary, 18 Types Of Dragonfly And Damsel Fly
निवाड़ी40 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

पर्यटन नगरी के वन्यप्राणी अभयारण्य में तीन दिन तक तितली व जलीय जीव का सर्वेक्षण किया। इसमें 56 प्रजाति की तितलियां, 18 प्रजाति के डेगनफ्लाई एवं डेमसेलफ्लाई रिकॉर्ड किए गए। यह सर्वे ओरछा अभयारण्य वन अधिकारी एवम भोपाल की टिन्सा इकोलॉजिकल फाउंडेशन ने कराया। इसमें 8 राज्यों से आए 28 प्रतिभागियों ने गणना की।
सर्वे के दौरान लोगों को 10 टीमों में बांटकर चार कैंप में ठहराया गया। सर्वेक्षण के दौरान बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के पर्यावरण एवं सरोवर विज्ञान की डॉक्टर अभिलाषा के नेतृत्व में जलीय जीव सर्वे किया गया। 18 प्रजातियों के जीव दर्ज किए गए। टिन्सा के डॉक्टर अमित कुमार जी ने बताया की सर्वे में प्रमुख रूप से कॉमन जैजवल, साइक, ऑरेंज टिप, ग्रास ज्वेल, कॉमनमारमान क्रिमसन रोज, इत्यादि पाई गई।

सर्वे करने वाले सम्मानित
वन मंडल अधिकारी टीकमगढ़ महेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस प्रकार का सिटीजन साइंस प्रोग्राम से जैव विविधता का सर्वे पहली बार किया गया है। इन प्रजातियों से यह स्पष्ट होता है कि यह अभ्यारण ना केवल स्तनधारी अपितु तितलियों पक्षियों डेगनफ्लाई एवं जलीय जीवों से भी समृद्ध है। इस तरह के सर्वे और किए जाएंगे। सर्वे करने वालों को सम्मानित किया गया। सर्वे में गेमरेंज ऑफिसर ओरछा आनंद कुमार श्रीवास्तव, परिक्षेत्र सहायक लोटना शिव नारायण रावत, वनरक्षक अनूप सिंह ठाकुर, वनरक्षक विकास गिरी गोस्वामी, वनरक्षक देवेश सिंह राठौर मुख्य रूप से शामिल रहे।

Source link




