आज से झांसी-ग्वालियर रोड बंद करने का फैसला टला: विरोध के चलते 2 दिन बाद लिया जाएगा निर्णय, ओवरब्रिज का होना है निर्माण

[ad_1]
झांसी39 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

झांसी-ग्वालियर रोड बंद करने का फैसला बुधवार शाम को टल गया। सिद्धेश्वर मंदिर के पास बन रहे रेलवे ओवरब्रिज के चलते करीब 6 माह के लिए इस मार्ग को गुरुवार से बंद किया जाना था, लेकिन लोगों के विरोध के चलते रेलवे अधिकारियों को फैसला टालना पड़ा।
अब दो दिन बाद निर्णय लिया जाएगा कि रोड बंद किया जाएगा या नहीं। रेलवे ने बुधवार से ओवरब्रिज का निर्माण शुरू कर दिया है। शाम को DRM आशुतोष ने रेलवे अफसरों के साथ मौका मुआयना कर स्थिति का जायजा लिया।
रूट डायवर्ट किया, लेकिन वे रोड सकरे थे

ग्वालियर रोड को बंद करने के लिए ये रूट चार्ट बनाया गया है। इसमें लाल रंग वाला मार्ग बंद करना था। इस रूट के वाहनों को नीले और हरे रंग वाले रूट से डायवर्ट किया गया था।
ग्वालियर रोड पर सिद्धेश्वर मंदिर के पास रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज बनाया जा रहा है। इसका निर्माण दिसंबर 2021 में शुरू हुआ था। सेतु निगम ने 18 पिलर बना दिए। बाकी 8 पिलर रेलवे को बनाने हैं। बुधवार रात से रोड बंद कर रेलवे को काम शुरू करना था।
इसके लिए रूट डायवर्ट किए गए थे। इसका लोगों ने विरोध कर दिया। लोगों का कहना है कि जिन रास्तों से रूट डायवर्ट किया गया, वे बहुत सकरे हैं और हमेशा जाम लगा रहेगा। अभी रास्ता बंद करने की जरूरत नहीं है। भाजपा नेता भी समर्थन में आ गए। इसलिए फैसला टालना पड़ा।
124.73 करोड़ से बनना है ओवरब्रिज

994.43 मीटर लंबे डबल लेन के ओवरब्रिज में 27 पिलर बनने हैं।
994.43 मीटर लंबे डबल लेन के ओवरब्रिज में 27 पिलर बनने हैं। इसे बनाने में कुल 124.73 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इस ओवरब्रिज की पहली लाइन मार्च 2023 तक पूरी होने की संभावना है। इसके बाद दूसरी लाइन का निर्माण शुरू होगा।
दो दिन बाद निर्णय लेंगे
झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार का कहना है कि जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ ट्रैफिक को लेकर विचार विमर्श किया जा रहा है। रोड बंद करने के संबंध में दो दिन बाद निर्णय लिया जाएगा।
Source link




