आज का पंचाग एवम राशिफल:दैनिक राशिफल 23 मार्च 2026
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा. आपको नए अवसर मिलेंगे, जिनसे रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. कामकाज अधिक रहेगा, इसलिए दिन व्यस्त बीतेगा. नई योजनाओं पर काम करने से लाभ मिलेगा. अपने अनुभव का सही उपयोग करें. बेकार की बातों को नजरअंदाज करना आपके लिए बेहतर रहेगा. जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें. नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं. आज अनावश्यक यात्रा टालना ही ठीक रहेगा.
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों को आज धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा. दिनभर सकारात्मक सोच बनाए रखें. अपनी जरूरतों और जिम्मेदारियों पर ध्यान दें. छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा. किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें और अपनी योजनाएं गुप्त रखें. खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है. व्यापार में नई परिस्थितियां सामने आ सकती हैं, लेकिन नई साझेदारी के योग बनेंगे. प्रेम जीवन में साथी का सहयोग मिलेगा. सेहत का ध्यान रखें.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन राहत भरा रहेगा. पुरानी परेशानियां दूर हो सकती हैं और अधूरे काम पूरे होंगे. कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा. गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी है. व्यापारिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा. साझेदारी में पुराने मतभेद खत्म होंगे. प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी. सेहत सामान्य रहेगी.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को आज मनचाहे परिणाम मिल सकते हैं. सामाजिक दायरा बढ़ेगा. किसी भी काम को शुरू करने से पहले अच्छे से सोच-विचार करें. आलस्य से बचें और काम पर ध्यान दें. मौज-मस्ती के साथ-साथ जिम्मेदारियों को भी निभाना जरूरी है. पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें. नए कारोबार के लिए समय अनुकूल है. परिवार और दांपत्य जीवन सुखद रहेगा. पुरानी बीमारी को नजरअंदाज न करें.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा. भाग्य का साथ मिलेगा और नए काम शुरू करने का अवसर मिलेगा. मित्रों और रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा. दिन के दूसरे हिस्से में थोड़ी परेशानी आ सकती है और नकारात्मक विचार भी आ सकते हैं. किसी भी फैसले में जल्दबाजी न करें. वरिष्ठ लोगों की सलाह को महत्व दें. जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा. रुके हुए काम पूरे होंगे और मेहनत का अच्छा फल मिलेगा. सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और इच्छाएं पूरी हो सकती हैं. विपरीत परिस्थितियों में शांत रहना जरूरी है. नौकरी और व्यापार में नए अवसर मिलेंगे. फालतू खर्चों से बचें. दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी. मौसम बदलने के कारण सेहत का ध्यान रखें.
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए दिन खुशियों भरा रहेगा. आपको कई अच्छे मौके मिलेंगे, जिनका सही उपयोग करना होगा. नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं. किसी मित्र से बहस हो सकती है, इसलिए संयम रखें. व्यापार में चुनौतियां आएंगी, लेकिन आप उन्हें संभाल लेंगे. नई नौकरी वालों को थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है. प्रेम जीवन में तालमेल जरूरी है. नियमित योग और व्यायाम से सेहत बेहतर रहेगी.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर रहेगा. आय के नए स्रोत बन सकते हैं. परिवार में अनुशासन बनाए रखें, इससे माहौल अच्छा रहेगा. परिवार में प्रेम और सहयोग बना रहेगा. किसी जरूरी काम में अनुभवी व्यक्ति की सलाह फायदेमंद रहेगी. करियर में सफलता मिल सकती है और मान-सम्मान बढ़ेगा. शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छी सफलता मिल सकती है.
धनु राशि
धनु राशि वालों को आज भागदौड़ करनी पड़ सकती है. जरूरी कामों को प्राथमिकता दें. कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें. काम के प्रति जुनून बनाए रखें. कार्यक्षेत्र में कुछ नया करने का मौका मिलेगा. भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे आर्थिक लाभ हो सकता है. परिवार के साथ घूमने का प्लान बन सकता है. कानूनी मामलों में राहत मिलने के संकेत हैं.
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए आज जिम्मेदारियों से भरा दिन रहेगा. आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा. प्रॉपर्टी से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है. किसी करीबी व्यक्ति की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है. उधार लेन-देन में सावधानी रखें. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है. व्यापार में अच्छा लाभ होगा. प्रेम जीवन अच्छा रहेगा, लेकिन संतान से जुड़ी चिंता हो सकती है.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सुख-सुविधाओं से भरा रहेगा. साझेदारी में काम करने वालों को अच्छा अवसर मिल सकता है. किसी पर ज्यादा भरोसा करने से बचें. सरकारी कामों में सफलता मिलेगी. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. लंबे समय से बीमार लोगों की सेहत में सुधार होगा.
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा. पुराने मामलों से राहत मिलेगी. धन लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे और अचानक पैसा भी मिल सकता है. नौकरी में मनपसंद काम मिलेगा. व्यापार में अच्छी डील हो सकती है. कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है. हालांकि पेट से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है, इसलिए खानपान का ध्यान रखें. कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सावधान रहें.





