अश्लील फोटो सारंगपुर में बना चर्चा का विषय: मेडिकेयर इंस्टिट्यूट संचालक और युवती का फोटो वायरल, संचालक ने कहा- एडिट कर बदनाम करने की साजिश

[ad_1]

सारंगपुरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

मेडिकेयर इंस्टिट्यूट संचालक के साथ एक युवती का अश्लील फोटो सारंगपुर में चर्चा का विषय बना हुआ है। पेशे से पत्रकार युवक ने नर्सिंग की छात्रा का फोटो संचालक के साथ वायरल किया था। मेडीकेयर संचालक ने फोटो एडिट कर वायरल करने का आरोप लगाया है। युवती सहित संचालक ने थाने में शिकायत की है। वहीं फोटो वायरल करने वाले ने फोटो असली होने का हवाला देते हुए शिक्षा के मंदिर को दूषित करने की शिकायत की है।

दोनों पक्षों ने थाने में की शिकायत

शुक्रवार को सुबह मुजीब पटेल नामक युवक ने मेडिकेयर इंस्टीयूट संचालक बलराज सिंह यादव के साथ एक युवती का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किया। आरोप लगाया कि शिक्षा के मंदिर में मेडिसिन की छात्राओं के साथ खिलवाड़ हो रहा है। इसके बाद बलराज सहित युवती ने दो अलग-अलग आवेदन सारंगपुर पुलिस को दिए हैं। जिसमें कहा गया कि फोटो एडिट कर उन्हें बदनाम किया जा रहा है। ब्लैकमेल किया जा रहा है। वहीं मुजीब पटेल ने भी आवेदन देकर निष्पक्ष जांच की अपील पुलिस से की है।

थाना प्रभारी आशुतोष उपाध्याय ने बताया कि दोनों पक्षों से शिकायती आवेदन आए है। इसमें युवक और युवती ने ब्लैकमेलिंग के आरोप लगाए हैं। वहीं युवक ने शिक्षा के मंदिर को दूषित करने का आरोप लगाया है।जनप्रतिनिधि और पूर्व जनपद अध्यक्ष उपेंद्र छावरी ने सोशल मीडिया पर ही पक्ष रखते हुए कहा कि फोटो असली है। तीन माह पुराना है। वहीं मुजीब पटेल ने अन्य सबूत भी थाने में पेश किए है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक से मिले निर्देशों के अनुसार, साइबर और टेक्निकल एक्सपर्ट पुलिसकर्मियों की टीम गठित कर जांच करवाई जा रही है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button