Chhattisgarh
अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी को Pamgarh Police ने किया गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा 19 जून I थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा मुखबीर सूचना मिला कि ग्राम कमरीद निवासी भोलाराम अपने कब्जे में महुआ शराब बिक्री करने अपने गांव से भुईगांव की ओर जा रहा है जिसकेआधार पर रेड कार्यवाही किया गया आरोपी भोलाराम के कब्जे से बिक्री करने अवैध रूप से महुआ शराब रखा मिला, आरोपी के कब्जे से प्लास्टिक जरीकेन में भरा अवैध महुआ शराब 07 लीटर बरामद किया गया I
जिसे मौके पर जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 269/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध किया जाकर अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत 19.09.23 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में उनि. सनत कुमार मांत्रे, सउनि. नीलमणि कुसुम,आरक्षक अनुज खरे,टिकेश्वर राठौर, रोहित साहू,संदीप डहरिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Follow Us




