Chhattisgarh

अवंतिका तिवारी के प्रथम आगमन पर युवक कांग्रेस करेगी भव्य स्वागत

यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव बनीं अवंतिका 8 अगस्त को पहुंचेंगी दीपका

कोरबा। यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव बनने के बाद अवंतिका तिवारी का 8 अगस्त को पहली बार गृह जिला कोरबा में आगमन हो रहा है। इस अवसर पर कोयलांचल दीपका में यूथ कांग्रेस द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।

कटघोरा विधानसभा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष रहमान खान, पूर्व अध्यक्ष बालेंद्र सिंह व वरिष्ठ नेता तारकेश्वर मिश्रा के नेतृत्व में स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं। यह जानकारी युवक कांग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा दी गई है।

गौरतलब है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा हाल ही में युवाओं को संगठन में नई जिम्मेदारियां दी गईं हैं। इसी कड़ी में कोरबा जिले की सक्रिय कार्यकर्ता अवंतिका तिवारी को यूथ कांग्रेस का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। पत्रकारिता व जनसंचार में अध्ययनरत रही अवंतिका ने लंबे समय से सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाई है।

महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के आधार पर उन्हें यह नई जिम्मेदारी दी गई है। शुक्रवार 8 अगस्त को सुबह 10 बजे अवंतिका तिवारी दीपका पहुंचेंगी, जहां गेवरा के बुधवारी बाजार चौक पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button