Chhattisgarh

अभाविप जांजगीर-चांपा द्वारा जिलें में शासकीय विश्वविद्यालय के स्थापना की मांग को लेकर छात्रहित में सौंपा गया ज्ञापन

जांजगीर-चांपा जिले में शासकीय विश्वविद्यालय की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जांजगीर चांपा द्वारा महामहिम राज्यपाल के नाम जिलाधीश महोदय को सौंपा गया ज्ञापन। जिले में अनेक शासकीय व अशासकीय महाविद्यालय संचालित है, जहां हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, परन्तु जिले में शासकीय विश्वविद्यालय के अभाव में हजारों छात्रों की उच्च शिक्षा में बाधा बनी हुई है, अतः इस गंभीर विषय को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जांजगीर चांपा द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया , जिसमें जिले भर के अनेक शासकीय व अशासकीय शिक्षण संस्थानों , महाविद्यालयों में अध्ययनरत हजारों छात्र-छात्राओं ने इस अभियान की सराहना करते हुए अपना समर्थन दिया, जिसे अभाविप जांजगीर-चांपा द्वारा संकलित कर शासकीय विश्वविद्यालय की मांग के ज्ञापन के साथ संलग्न कर जिलाधीश महोदय को ज्ञापन सौंपा गया।

प्रमुख रूप से अखिल भारतीय विद्यार्थी जांजगीर चांपा के जिला संयोजक उदय पाण्डेय के नेतृत्व में,जिला संगठन मंत्री ताम्रध्वज साहू, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनामिका सिंह , प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सिद्धार्थ तिवारी, नगर सहमंत्री आर्यन सिंह,नगर सहमंत्री शिवांश सिंह, महाविद्यालय प्रमुख अनुराग त्रिपाठी,कार्यकारिणी सदस्य रितेश राठौर जी शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button