Entertainment

अनुभव सिन्हा के बनारस बीट का नया गाना ‘कहाँ जाएंगे?’ अपने संगीत और शायरी से छुएगा दिल की गहराइयां, टीज़र हुआ रिलीज़!

0.उर्दू शायरी और रूहानी संगीत का अनोखा संगम, अनुभव सिन्हा के ‘कहाँ जाएंगे?’ का दिल छू लेने वाला टीज़र रिलीज़!*

मुंबई। रूहानी संगीत और कागज़ से बनी खूबसूरत एनिमेशन कला का अनूठा संगम पेश करता बनारस बीट का नया गाना, जो आपको ठहरने, महसूस करने और भावनाओं की गहराई में खो जाने का न्योता देता है।

अनुभव सिन्हा भारतीय सिनेमा के जाने-माने और प्रतिष्ठित फिल्मकारों में से एक हैं। बतौर निर्देशक, निर्माता और लेखक उन्होंने दर्शकों को कई शानदार कहानियां दी हैं और बॉक्स ऑफिस पर भी अपनी एक खास पहचान बनाई है। अपनी दमदार सिनेमाई कहानियों के लिए पहचाने जाने वाले अनुभव सिन्हा ने हाल ही में अपने प्रोडक्शन बैनर के साथ-साथ संगीत की दुनिया में भी कदम रखते हुए अपना नया म्यूजिक लेबल ‘बनारस बीट’ लॉन्च किया है।

अब बनारस बीट कुछ बेहद खास लेकर आया है। म्यूजिक लेबल ने अपने आगामी गाने ‘कहाँ जाएंगे?’ का टीज़र रिलीज़ कर दिया है, जो अपनी अनूठी प्रस्तुति और भावनात्मक अंदाज से दर्शकों का ध्यान खींच रहा है।

टीज़र के साथ मेकर्स ने एक बेहद खूबसूरत संदेश भी साझा किया है, “जब शब्द हमारी भावनाओं को बयां करने के लिए कम पड़ जाते हैं, तब हम कहां जाते हैं? ‘कहाँ जाएंगे?’ के जरिए बनारस बीट उर्दू शायरी की सदियों पुरानी और खूबसूरत परंपरा की दुनिया में कदम रख रहा है। यह आपके लिए एक निमंत्रण है—कुछ पल ठहरने का, सोचने का और अपनी भावनाओं को महसूस करने का।”

इस टीज़र की शुरुआत एक ऐसी खूबसूरत दृश्य दुनिया से होती है, जिसे पूरी तरह बारीक कागज़ी कलाकारी यानी पेपर-आर्ट एनिमेशन के जरिए तैयार किया गया है। इसके साथ गूंजती रूहानी आवाज़ और दिल को छू लेने वाली शायरी मिलकर एक ऐसा एहसास पैदा करती हैं, जो सीधे दिल तक पहुंचता है।

इसकी हर धुन और हर पंक्ति में भावनाओं की एक अलग गहराई महसूस होती है। यह महज़ एक गाने की झलक नहीं, बल्कि कला और संवेदनाओं का ऐसा अनुभव है, जो आपको कुछ देर के लिए ठहरकर अपने भीतर झांकने पर मजबूर कर देता है।

‘कहाँ जाएंगे?’ का टीज़र उन अनकहे जज़्बातों और खामोश एहसासों को खूबसूरती से सामने लाता है, जिन्हें हम अक्सर अपने भीतर समेटे रहते हैं, लेकिन शब्दों में बयां नहीं कर पाते। कुल मिलाकर, रूहानी संगीत, उर्दू शायरी और अनूठी पेपर-आर्ट एनिमेशन का यह संगम गाने को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा रहा है। अब सभी को इसके पूरे गाने की रिलीज़ का बेसब्री से इंतज़ार है।

Related Articles

Back to top button