Entertainment

अनिल कपूर और हरभजन सिंह का जोरदार संदेश- इंडियन क्रिकेट टीम से भिड़ेगे, तो लल्ला भुगतोगे

मुंबई। अनिल कपूर और राधिका मदान स्टारर “लल्ला एंथम – अ वार्निंग फ्रॉम सूबेदार” में पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह भी एक स्पेशल अपीयरेंस में हैं, साथ ही इसमें ‘द भारत आर्मी’ और शेफाली बग्गा भी नज़र आ रहे हैं।_

इस गाने को रोहन – विनायक ने कंपोज किया है, जिसके बोल ऋषि उपाध्याय ने लिखे हैं और इसे विशाल दडलानी ने अपनी आवाज़ दी है।

वीडियो एसेट का लिंक:
https://www.instagram.com/reel/DUsDRHrCJHG/?igsh=MTloa3VkMDk4enp0dg==

जैसे-जैसे पूरा देश टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहा है, प्राइम वीडियो ने “द लल्ला एंथम – अ वार्निंग फ्रॉम सूबेदार” के साथ जोश और बढ़ा दिया है। यह एक हाई-एनर्जी एंथम है जो अपकमिंग एक्शन-ड्रामा ‘सूबेदार’ के ओरिजिनल ट्रैक “लल्ला” पर बेस्ड है। भारत के हार्टलैंड की पृष्ठभूमि पर बनी ‘सूबेदार’ अर्जुन मौर्य (अनिल कपूर) के सफर को दिखाती है, जो एक ऐसा इंसान है जो अनुशासन, गर्व और अटूट नैतिक मूल्यों के लिए जीता है।

यह फिल्म लचीलेपन, सम्मान और उन ताकतों से टकराने की हिम्मत को दिखाती है जो किसी की ताकत की परीक्षा लेती हैं, ये ऐसी बातें हैं जो एक बड़े ग्लोबल टूर्नामेंट के दौरान हम सबको महसूस होती हैं। यह म्यूजिक वीडियो उस जज्बे को और बढ़ा देता है, जिसमें स्टेडियम के जोश को सिनेमाई तीव्रता के साथ मिलाया गया है। इसमें भारत के दिग्गज पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह के साथ ‘सूबेदार’ के कलाकार अनिल कपूर और राधिका मदान नजर आ रहे हैं। ‘द भारत आर्मी’ और शेफाली बग्गा की मौजूदगी इस ट्रैक में आत्मविश्वास, स्वैग और गौरव भर देती है। रोहन – विनायक द्वारा कंपोज किया गया, ऋषि उपाध्याय द्वारा लिखा गया और विशाल दडलानी की दमदार आवाज़ से सजा यह गाना इस सीजन के जोश से भरे माहौल को बखूबी पकड़ता है। साथ ही, यह फिल्म के उस खास मैसेज को भी दोहराता है, अपनी जगह पर डटे रहो और कभी पीछे मत हटो।

अनिल कपूर ने कहा , “मेरे लिए ‘सूबेदार’ एक ऐसे आदमी की कहानी है जो अपनी ताकत और मकसद अपनी ड्यूटी की गहरी समझ और अपने अंदर की आग से पाता है। ‘लल्ला एंथम – अ वार्निंग फ्रॉम सूबेदार’ उसी आग का एक आईना है। यह सूबेदार अर्जुन मौर्य की मानसिकता को दिखाता है, जो शांत और संयमित है, लेकिन जब स्टैंड लेने की बात आती है, तो पूरी तरह अडिग है। इस ट्रैक की शूटिंग करना एक शानदार अनुभव था क्योंकि सेट पर एक सच्ची और भरपूर एनर्जी थी, बिल्कुल वैसी जैसे किसी मुकाबले से पहले की शांति होती है। फैन्स के जुनून और जिस बड़े स्तर का माहौल हमने बनाया, उससे वाकई ऐसा लगा जैसे हम विश्वास और गर्व के युद्धक्षेत्र में कदम रख रहे हैं। वही तीव्रता और संकल्प ‘सूबेदार’ के दिल में है। टीम इंडिया को चीयर करने के लिए यह टीम सूबेदार की तरफ से एक छोटी सी कोशिश है।”

हरभजन सिंह, जो इस वीडियो में स्पेशल अपीयरेंस दे रहे हैं, उन्होंने कहा, “’लल्ला एंथम — अ वार्निंग फ्रॉम सूबेदार’ का हिस्सा बनना बहुत मजेदार और वाकई एक स्पेशल एक्सपीरियंस था। अनिल कपूर के साथ काम करना किसी इंस्टिट्यूशन के साथ काम करने जैसा लगा उनकी एनर्जी और करिश्मा कैमरे के ऑन और ऑफ, दोनों जगह सबको जोश से भर देता है। उनका जुनून, अनुशासन और कमिटमेंट सच में टीम के लिए एक टोन सेट करता है।” उन्होंने आगे कहा, “इसकी बीट बहुत पावरफुल है, ये आपके सीने में धड़कती हुई महसूस होती है। इसके बोल अभी चल रहे क्रिकेट फीवर के एक्साइटमेंट से एकदम मैच करते हैं, जिसकी हर लाइन में कॉन्फिडेंस, गर्व और आग है। यह गाना खेल के जज्बे, फैन्स और ‘सूबेदार’ के निडर मूड को बखूबी पकड़ता है। टीम इंडिया और टीम सूबेदार, दोनों को मेरी तरफ से ऑल द बेस्ट।”

टीम भारत आर्मी ने कहा , “हमारे लिए क्रिकेट का मतलब पैशन, यकीन और हर उतार-चढ़ाव में टीम का साथ देना है। ‘लल्ला — अ वार्निंग फ्रॉम सूबेदार’ का हिस्सा बनना बहुत नेचुरल लगा क्योंकि इस गाने में वही आग और गर्व है। यह साथ खड़े होने के जज्बे को सेलिब्रेट करता है, एक ऐसी चीज़ जिसे क्रिकेट और फिल्म, दोनों ही मजबूती से दिखाते हैं।”

‘सूबेदार’ को सुरेश त्रिवेणी ने डायरेक्ट किया है, जिन्हें ‘तुम्हारी सुलू’, ‘जलसा’ और ‘दलदल’ जैसी बेहतरीन कहानियों के लिए जाना जाता है और इसे विक्रम मल्होत्रा, अनिल कपूर और सुरेश त्रिवेणी ने प्रोड्यूस किया है। यह ओपनिंग इमेज फिल्म्स का प्रोडक्शन है, जिसमें अनिल कपूर फिल्म एंड कम्युनिकेशन नेटवर्क (AKFCN) भी शामिल है। ‘सूबेदार’ एक रॉ और इमोशन्स से भरी एक्शन-ड्रामा फिल्म है। सुरेश त्रिवेणी और प्रज्वल चंद्रशेखर की लिखी इस फिल्म में सुपरस्टार अनिल कपूर और राधिका मदान लीड रोल्स में हैं, जबकि सौरभ शुक्ला, आदित्य रावल, फैसल मलिक और मोना सिंह अहम किरदारों में नजर आएंगे। ‘सूबेदार’ का प्रीमियर 5 मार्च को खास तौर पर प्राइम वीडियो पर होगा, जिसे भारत और दुनिया भर के 240 से ज्यादा देशों में हिंदी, तमिल और तेलुगु में देखा जा सकेगा।

Related Articles

Back to top button