Madhya Pradesh

अधिकारी का दूसरे की बीवी से अवैध संबंध: दोनों के फोटो भी हुए वायरल, पति ने पूछा तो अफसर ने दी धमकी, कहा- मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते…

भोपाल। मध्य प्रदेश के एक पीडब्ल्यूडी अधिकारी पर गंभीर आरोप लगा हैं। एक शख्स का आरोप है कि उसकी पत्नी के साथ अफसर का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है। दोनों के बीच संबंध है। इसकी कुछ फोटो भी वायरल हुई थी। इस शख्स ने जब इस मामले पर पूछा तो अधिकारी ने धमकी देते हुए कहा कि मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। अब युवक पुलिस से मदद की गुहार लगा रहा है। आइए जानते है आखिर पूरा मामला क्या है…

प्रदेश की राजधानी भोपाल के लोक निर्माण विभाग के अफसर पर एक युवक ने गंभीर आरोप लगाया हैं। युवक के मुताबिक, साल 2014 में उसकी शादी बालाघाट निवासी युवती से हुई थी। दोनों की शादी का करीब 10 साल हो गया हैं। युवक ने बताया कि मेरी पत्नी ने यूपीएससी की तैयारी के लिए भोपाल की एक कोचिंग में एडमिशन लिया था। इस दौरान उसकी मुलाकात PWD अधिकारी से हुई थी। फिर दोनों के बीच संबंध शुरू हो गए।

युवक का कहना है कि PWD अधिकारी और उसकी पत्नी ने वाल्मीकि जयंती के दिन क्रिसेंट वाटर पार्क में कुछ फोटो भी खिचवाई थी, जो कि वायरल भी हुई थी। मामला सामने आने के बाद युवक ने अधिकारी से बात की, लेकिन वह फोन पर धमकी देता है और कहता है कि मेरा कुछ न बिगाड़ सकते हो। अधिकारी उन्हें AI की मदद से एडिट की हुई तस्वीर बताता है जबकि वह सारी फोटो असली है। अफसर ने अब फोन उठाना भी बंद कर दिया है और न ही किसी मैसेज का रिप्लाई करता है।

युवक ने बताया कि अब उसके और उसकी पत्नी के बीच कुछ भी ठीक नहीं है। दोनों की शादी टूटने वाली है। कोर्ट में तलाक के लिए केस भी चल रहा है। हालांकि इस मामले में अब तक अधिकारी का कोई बयान सामने नहीं आया है। इधर, पुलिस युवक की शिकायत पर मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button