अंडर-19 फुटबॉल टूर्नामेंट: जनजाति विकास परिषद और ग्वालियर के बीच हुआ कड़ा मुकाबला

[ad_1]

विदिशा29 मिनट पहले

विदिशा में 66वीं राज्य स्तरीय अंडर 19 शालेय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन चल रहा है। जिसके अंतर्गत स्टेडियम में बालिकाओं का फुटबाल मैच और जैन कॉलेज ग्राउंड पर बालक वर्ग के मैच आयोजित किए जा रहे है।

आज जैन कॉलेज ग्राउंड पर बालक वर्ग के पहले मैच में जनजाति विकास परिषद और ग्वालियर की टीम की भिंडत हुई। कड़े मुकाबले में मैच 1-1 पर बराबर रहा। इसी प्रकार उज्जैन और जबलपुर के बीच मुकाबला 0-0 गोल के साथ बराबर रहा। रीवा और नर्मदापुरम के मैच में नर्मदापुरम ने 3-0 से विजय हासिल की। जनजाति विकास परिषद के दूसरे मैच में उन्होंने इंदौर को 1-0 से हराया।

वहीं, स्टेडियम में बालिका वर्ग के मैच आयोजित किए गए। जिसमें कई मैच खेले गए। जनजाति विकास परिषद ने जबलपुर को 7-0 से हराया। भोपाल और नर्मदापुरम के बीच खेले गए दूसरे मैच में भोपाल ने नर्मदा पुरम को 2-0 से हराया। इसी प्रकार सागर और उज्जैन के बीच खेले गए मैच में उज्जैन ने सागर को 3-0 से हराया। बालिका वर्ग के चौथे मैच में इंदौर ने ग्वालियर को 4-1 से हराया। नर्मदापुरम ने रीवा को 2-0 से हराया। भोपाल और उज्जैन के बीच खेला गया मुकाबला 1-1 गोल के साथ बराबर रहा।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button