Yeh Rishta kya kehlata hai की एक्ट्रेस ने कराई बोटॉक्स सर्जरी, वीडियो के जरिए बताई अपनी बोटॉक्स स्टोरी
पॉपुलर टीवी शो Yeh Rishta kya kehlata hai की एक्ट्रेस लता सबरवाल ने कुछ दिनों पहले एक वीडियो को शेयर इस बात का खुलासा किया है कि उन्होंने यंग दिखने के लिए बोटॉक्स सर्जरी का सहारा लिया है। उनको इस वीडि

पॉपुलर टीवी शो Yeh Rishta kya kehlata hai की एक्ट्रेस लता सबरवाल ने कुछ दिनों पहले एक वीडियो को शेयर इस बात का खुलासा किया है कि उन्होंने यंग दिखने के लिए बोटॉक्स सर्जरी का सहारा लिया है। उनको इस वीडियो पर लाखों व्यूज भी मिलें है और फैंस ने कई सवाल भी पूछे हैं।
अपने यूट्यूब चैनल पर किया खुलासा
लता ने Lataa’s Inspiring Life नाम के अपने यूट्यूब चैनल पर कुछ दिनों पहले ही फिटनेस टिप्स को लेकर एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में नेचुरल लाइफ को अपनाने की सलाह देते हुए लता ने इस बात का जिक्र किया कि यंग दिखने के लिए वह भी ब्यूटी सर्जरी बोटॉक्स का सहारा ले चुकी हैं। लता ने अपने इस वीडियो में बताया कि उनके 40 की उम्र के पड़ाव पर उनके चेहरे पर फाइन लाइन्स दिखने लगीं थी जिसकी वजह से वह इनसिक्योर फील करने लगीं। फिर उन्होंने इसके लिए अपनी डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह ली। उन्होंने लता को बोटॉक्स सर्जरी कराने का सुझाव दिया। लेकिन साथ ही डॉक्टर ने ये भी कहा कि इससे स्किन बहुत यंग और अच्छी दिखने लगती लेकिन 6 महीनों बाद इसका असर खत्म हो जाता है और वापिस स्किन पहले जैसी हो जाती है।
अब नहीं करवाउंगी बोटॉक्स
लता ने आगे बताया कि वह सर्जरी को लेकर बहुत डरी हुईं थी लेकि डॉक्टर की बातों से वह कंफर्टेबल हो गईं और उन्होंने इस सर्जरी करवाया। उन्होंने आंखों के नीचे और होठों के बगल में बोटॉक्स करवाया। लता ने बोटॉक्स का एक्सपीरियंस शेयर करते हुए कहा कि वाकई स्किन अच्छी दिखने लगी। शो के सेट पर भी लोगों ने उनकी स्किन की तारीफ की। लेकिन लता ने आगे इस बात का जिक्र किया कि वह हमेशाा इस डर को लेकर परेशान रहती थीं कि 6 महीने के बाद फिर मेरी स्किन वैसी हो जाएगी। इसलिए फिर उन्होंने फैसला किया अब वह किसी अननेचुरल चीज या सर्जरी का सहारा नहीं लेंगी। अपने लाइफस्टाइल में सिर्फ नेचुरल चीजों का ही इस्तेमाल करेंगी।
माधुरी दीक्षित भी इनदिनों सर्जरी को लेकर चर्चाओ में
बता दें इन दिनों डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा को जज कर रहीं माधुरी दीक्षित को भी उनके बदले बदले से चेहरे को लेकर ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल हाल ही में स्पॉट हुईं माधुरी की कुछ तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिनमें उनके चेहरे में काफी बदलाव नजर आ रहा है। इस वीडियो में माधुरी के लिप्स के शेप में काफी बदलाव देखा जा सकता है, जिसके बाद यूजर्स ने उनके लिप सर्जरी के कयास लगाने शुरू कर दिए और उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि एक्ट्रेस की ओर से इन चर्चाओं को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है।
क्या होती है बोटॉक्स सर्जरी
बोटोक्स कॉस्मेटिक को मांसपेशियों में इंजेक्ट किया जाता है। बोटॉक्स में स्किन पर इंजेक्शन लगाया जाता है जिससे झुर्रियों को छुपाया जा सके. इसके अलावा बोटोक्स सर्जरी का होठों को प्लम्पी लुक भी देने के लिए भी इस्तेमाल होता है। एक बार बोटॉक्स सर्जरी करवाने के बाद हर 4-6 महीने में इसे दोहराना पड़ता है. बोटोक्स सर्जरी में चेहरे के जिस हिस्से में झुर्रियां होती हैं उस हिस्से में बॉटुलिनम इंजेक्शन के डोज दिए जाते हैं जिससे चेहरे की मांसपेशियों को आराम मिलता है। मांसपेशियों के सिकुड़ने से झुर्रियां बढ़ती हैं।




