WhatsApp लाया कमाल का फीचर, अब मां-बाप बच्चों के अकाउंट पर रख सकेंगे निगरानी

दुनिया के लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp ने यूजर्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक नया और अहम फीचर पेश किया है। इस फीचर के जरिए अब माता-पिता अपने बच्चों के व्हाट्सऐप अकाउंट की गतिविधियों पर नजर रख सकेंगे और उन्हें ऑनलाइन खतरों से सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी।
कंपनी के इस नए फीचर को खास तौर पर बच्चों और किशोरों की डिजिटल सुरक्षा को मजबूत करने के लिए तैयार किया गया है। इसके तहत माता-पिता अपने बच्चों के अकाउंट की कुछ सेटिंग्स को नियंत्रित कर सकेंगे। उदाहरण के तौर पर, वे यह तय कर पाएंगे कि बच्चा किन लोगों से चैट कर सकता है, कौन उसे मैसेज भेज सकता है और उसकी प्राइवेसी सेटिंग्स कैसी रहेंगी।
इसके अलावा इस फीचर के माध्यम से माता-पिता बच्चों के अकाउंट की कुछ गतिविधियों की जानकारी भी देख सकेंगे, जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि का समय रहते पता लगाया जा सकेगा। हालांकि कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि यूजर्स की चैट पूरी तरह एन्क्रिप्टेड रहेगी और किसी की निजी बातचीत को सीधे पढ़ा नहीं जा सकेगा।
डिजिटल युग में बच्चों की बढ़ती ऑनलाइन सक्रियता को देखते हुए यह फीचर काफी उपयोगी माना जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि इससे माता-पिता बच्चों को साइबर बुलिंग, ऑनलाइन फ्रॉड और अनजान लोगों के संपर्क जैसे खतरों से बचाने में मदद कर पाएंगे।
क्या है ये ‘Parent-Managed Accounts’ फीचर
‘Parent-Managed Accounts’ फीचर के जरिए माता-पिता को अपने 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के WhatsApp अकाउंट पर पूरा नियंत्रण मिलता है। इससे उनके बच्चे WhatsApp को कैसे चला रहे हैं इसकी जानकारी उन्हें मिलती रहेगी।
मेटा के अनुसार इस नए फीचर से कंपनी का लक्ष्य बच्चों के लिए सुरक्षित माहौल बनाना है। इससे बच्चों को अपनी ऐप में सीमित बातचीत करने का विकल्प मिलेगा। इसके साथ ही माता-पिता को प्राइवेसी सेटिंग्स को मैनेज करते हुए अपने बच्चों के WhatsApp अकाउंट को मॉनिटर करने की भी सुविधा मिलेगी। इससे माता-पिता जान सकते हैं कि उनका बच्चा किस व्यक्ति से कब और क्या चैट करता है।
इस फीचर के जरिए 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चे सिर्फ प्राइवेट मैसेज या वॉयस कॉल कर सकेंगे। इसका मतलब फोन में सेव कान्टैक्ट से ही बच्चे चैट कर सकेंगे। कोई अनजान व्यक्ति उनसे संपर्क नहीं कर पाएगा।
ये फीचर्स नहीं मिलेंगे
व्हाट्सऐप के इस नए फीचर से बच्चों को स्टेटस अपडेट, व्हाट्सऐप चैनल, मेटा एआई और डिसअपीयर्ड मैसेजेस जैसे फीचर्स नहीं मिलेंगे।
माता-पिता को मिलेंगे नोटीफिकेशन
इस फीचर के बाद जब बच्चे अपने व्हाट्सऐप में किसी कान्टैक्ट को सेव, ब्लॉक या रिपोर्ट करेंगे तो इसका नोटीफिकेशन उनके माता-पिता के पास जाएगा।
‘Parent-Managed Accounts’ फीचर को कैसे सेट करें
इसके लिए माता-पिता को अपने और अपने बच्चों के फोन साथ में रखने होंगे।
इसके बाद QR कोड स्कैन कर माता पिता अपने बच्चों के व्हाट्सऐप को अपने अकाउंट के साथ लिंक करना होगा।
इसके रेजिस्ट्रेशन प्रोसेस में माता पिता को अपने बच्चे की जन्म तिथि डालनी होगी। अगर जन्म तिथि 13 वर्ष से ऊपर हुई तो ‘Parent-Managed Accounts’ फीचर काम नहीं करेगा।
फिलहाल यह फीचर चरणबद्ध तरीके से रोलआउट किया जा रहा है और आने वाले समय में सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध हो सकता है।




