गैस संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज: 108 हितग्राहियों से 50-50 रुपए लेकर भी नहीं दिया उज्ज्वला योजना का गैस कनेक्शन

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Dindori
- Gas Connection Of Ujjwala Scheme Was Not Given Even After Taking 50 50 Rupees From 108 Beneficiaries
डिंडौरी44 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

डिंडौरी के शहपुरा थाने में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 108 पात्र हितग्राहियों से 50-50 रुपए लेकर भी मेसर्स युग एचपीसीएल गैस से कनेक्शन न दिए जाने पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
अधिकारियों से हितग्राहियों ने की थी शिकायत
शहपुरा में पदस्थ कनिष्ठ खाद्य आपूर्ति अधिकारी जयंत असाटी पिता रामाधार असाटी ने पुलिस को बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 108 हितग्राहियों से 50-50 रुपए गैस एजेंसी संचालक कृपाल सिंह बट्टी ने लिए, और गैस कनेक्शन ऑनलाइन कर दिया। लेकिन, किसी भी हितग्राहियों को गैस कनेक्शन नहीं दिया गया।
हितग्राही मोहवती पति कुलदीप निवासी पौड़ी ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि मेसर्स युग एच पी सी एल गैस एजेंसी संचालक निवासी इंदौरी ने 50 रुपए लेकर कनेक्शन ऑनलाइन कर दिया। लेकिन गैस चूल्हा, टंकी नहीं दिया। जिससे हमें बहुत समस्या हो रही है। इसके बाद कनिष्ठ खाद्य आपूर्ति अधिकारी की शिकायत पर शहपुरा पुलिस ने धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर लिया है।
Source link




