Entertainment

Vaani Kapoor पीले रंग की ऑर्गेंजा साड़ी में दिखीं खूबसूरत, सिजलिंग ब्लाउज पर थम गई सबकी निगाहें

वाणी कपूर अपनी फिटनेस और लुक्स का खासा ख्याल रखती हैं। हाल ही में फिल्म शमशेरा के प्रमोशन के लिए उन्होंने पीले रंग की साड़ी में खूबसूरत लुक क्रिएट किया है। यहां देखें एक्ट्रेस का खास लुक-

बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर अपनी फिटनेस और लुक्स का खूब ख्याल रखती हैं। एक्ट्रेस के खास लुक्स फैंस को खूब पसंद आते हैं। हाल ही में उन्होंने पीले रंग की साड़ी में अपने खास लुक को शेयर किया है। ज्यादातर लोग पीला रंग पहनने से कतराते हैं, क्योंकि ये काफी ब्राइट होता है। और ऐसे में समझ नहीं आता कि इस रंग के साथ कैसे खुद को स्टाइल किया जाए। अब वाणी कपूर के लुक को देख आप इंस्पिरेशन ले सकते हैं। पीले रंग की ऑर्गेंजा साड़ी में वाणी ने अपने प्यारे से लुक को क्रिएट किया है। इस लुक में उनके ब्लाउज डिजायन को देख सबकी निगाहें थम गई हैं। 

वाणी कपूर और रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म शमशेरा 22 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। दोनों अपनी फिल्म के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। फैशनिस्टा वाणी हर लुक में अपना जलवा बिखेर रही हैं। हाल ही में फिल्म प्रमोट करने के लिए एक्ट्रेस ने इस लुक को क्रिएट किया था। 

खूबसूरत है साड़ी और ब्लाउज

वाणी की पीले रंग की साड़ी पर बारीक एम्ब्रॉइडरी की हुई है। इस ब्लाउज के साथ उन्होंने स्लीवलेस ब्रालेट ब्लाउज को कैरी किया है। इस साड़ी को वाणी ने ओपन पल्लू के साथ स्टाइल किया है। लुक में ब्लाउज काफी अच्छा है। फ्रंट से डीप नेक और बैक से खूबसूरत सा क्रॉसिंग डिजायन है। इस अट्रैक्टिव ब्लाउज के डिजायन को काफी पसंद किया जा रहा है। 

मेकअप और जूलरी है सिंपल

वाणी कपूर ने चमकीले पीले रंग की सी-थ्रू साड़ी को स्टेटमेंट ईयररिंग्स और स्टिलेट्टो के साथ टीम करके अपने लुक को और निखार दिया। अपने हेयरडू के लिए, वाणी कपूर ने सॉफ्ट कर्ल किए हैं और अपने बालों को खुला छोड़ दिया। मेकअप की बात करें तो न्यूट्रल आंखों और न्यूड ग्लॉसी लिप्स के साथ उन्होंने मेकअप को काफी  मिनिमल रखा है। 

वाणी कपूर फैशन डिवा है और उनका इंस्टाग्राम हैंडल इसका सबूत है। एक्ट्रेस के पास ड्रेसिंग की एक बहुत ही आकर्षक समझ है। शमशेरा की रिलीज का इंतजार कर रही वाणी ने पहले गुलाबी रंग का न्यूड सेट पहना था।

Related Articles

Back to top button