International

US School Shooting : अमेरिका के आयोवा में स्कूल में गोलीबारी,दो छात्रों की मौत

अमेरिका ,27 जनवरी I अमेरिका के आयोवा में एक स्कूल में फायरिंग की घटना हुई है, जिसमें दो छात्रों की मौत हो गई और एक शिक्षका घायल हो गया। डेस मोइनेस स्कूल में हुई इस वारदात के बाद स्कूल के विद्यार्थियों में दहशत का माहौल है। घटना के बाद पुलिस ने कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है और सभी से पूछताछ की जा रही है। अमेरिका में स्कूल में हुई फायरिंग की यह पहली घटना नहीं है, इसके पहले ही भी ऐसी कई वारदात सामने आई हैं।

जानकारी के मुताबिक डेस मोइनेस स्कूल आयोवा में एक बिजनेस पार्क में स्थित है, घटना के बाद इमरजेंसी कर्मचारियों को मौके पर बुलाया गया। घटना अमेरिकी समय अनुसार दोपहर एक बजे के दौरान हुई। फायरिंग में दो छात्रों को गोली लगी थी, इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर उन्हें सीपीआर दिया और अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान दोनों की जान चली गई। घायल शिक्षिका की हालत गंभीर बताई जा रही है, आपरेशन के बाद उसे आब्जर्वेशन में रखा गया है।

Related Articles

Back to top button