National

UP Gold Silver Price Today: लखनऊ, कानपुर में सोना चांदी हुआ महंगा, गोरखपुर और आगरा में सोना सस्ता

UP Gold Silver Price 05 September : भारतीय सर्राफा बाजार ने शनिवार यानि 05 सितंबर को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। लखनऊ में सोमवार को सोना और चांदी दोनों के दामों में उछाल देखने को मिला है। शनिवार को सोने की कीमत 50460 प्रति दस ग्राम और चांदी 52890 प्रति किलो के हिसाब से बिकी। सोमवार को सोना 52950 प्रति 10 ग्राम और चांदी 56000 प्रति किलो के हिसाब से बिकी।

कानपुर में भी सोना और चांदी के दाम में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। शनिवार को सोना 52100 प्रति 10 ग्राम और चांदी 54800 प्रति किलो बिक थी। सोमवार को सोना 52200 प्रति दस ग्राम और चांदी 55000 प्रति किलो रही। आगरा में सोना के दाम घटे हैं जबकि चांदी के दामों में मामूली बढ़त दर्ज की गई है। शनिवार को सोना 52200 प्रति दस ग्राम और चांदी 54400 प्रति किलो बिकी। सोमवार को सोना 52100 प्रति दस ग्राम और चांदी 54500 प्रति किलो बिकी।

गोरखपुर में सोना सस्ता हुआ है जबकि चांदी के दामों में बढ़त देखने को मिली है। शनिवार को सोना 52400 प्रति दस ग्राम और चांदी 55000 प्रति किलो बिकी। सोमवार को सोना 52300 प्रति दस ग्राम और चांदी 56500 प्रति किलो बिकी। वहीं बरेली में सोना 52350 का ग्राम और चांदी 54200 रुपये किलो बिकी। सर्राफा बाजार के जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने के दाम में उछाल देखने को मिल सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि आने वाले दिनों में त्योहार और शादियों का सीजन शुरू होने वाला है। एक शहर के अंदर भी सोना-चांदी के दो दुकानों में रेट का अंतर होता है। लेकिन कोई जेवर खरीदना हो तो मिला-जुलाकर ग्राहक का खर्च एक जैसा हो ही जाता है। दरअसल, जेवर पर सोना-चांदी के रेट के ऊपर मेकिंग चार्ज यानी बनाने का खर्चा लगता है। आप गौर करेंगे कि जिस दुकान में सोने का भाव कम होगा, वहां मेकिंग चार्ज 15-24 परसेंट तक ऊपर से लगता है।

Related Articles

Back to top button