सोयाबीन फसल प्रभावित: पांच दिन में 10 हजार क्विंटल से ज्यादा मक्का की आवक, मंडी परिसर में कम पड़ी जगह

[ad_1]
बुरहानपुर8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कृषि उपज मंडी में मक्का उपज की आवक काफी तेज हो गई है। नवंबर में पांच दिन ही मंडी खुली है। इसमें 10 हजार क्विंटल से ज्यादा मक्का मंडी पहुंचा है। हालत यह है कि मंडी में उपज तुलाई के लिए भी वाहनों की कतार लग रही है। मक्का उपज सूखाने के लिए परिसर में जगह भी कम पड़ने लगी है।
रेणुका देवी कृषि उपज मंडी में दीपावली के बाद से मक्का उपज की आवक काफी ज्यादा हो गई है। आवक बढ़ने से मंडी के शेडों में बड़ी मात्रा में उपज भरी हुई है। स्थिति यह बन गई है कि व्यापारियों को सड़क पर उपज रखकर भरना पड़ रही है। मंडी के शेडों में उपज ज्यादा होने के कारण मक्का उपज की नीलामी सीधे वाहन से ही हो रही है। इस बार भी बारिश के कारण सोयाबीन फसल प्रभावित हुई है।
पिछले कुछ वर्षों से यही स्थिति बन रही है। लेकिन मक्का फसल की आवक खराब मौसम के बावजूद काफी ज्यादा है। नवंबर के पांच दिन में 10 हजार 786 क्विंटल मक्का मंडी पहुंचा है। ऐसा नहीं है कि मंडी बंद होने पर खरीदी नहीं हो रही है। मंडी में छुट्टी के दिन भी उपज खरीदी चल रही है। हालांकि इस पर मंडी अफसरों का कहना है किसान उपज लेकर मंडी आ जाते हैं तो व्यापारी खरीद लेते हैं। दूसरे दिन इसकी रसीद काट कर मंडी शुल्क वसूला जाता है।
Source link










