जनसुनवाई में आई महिला से अभद्रता: जिला पंचायत के एसीईओ ने दिव्यांग महिला से कहे आपत्तिजनक शब्द

[ad_1]

छतरपुर (मध्य प्रदेश)8 घंटे पहले

छतरपुर कलेक्टर की जनसुनवाई में दिव्यांग महिला से अभद्र भाषा का उपयोग करने का मामला सामने आया है। यहां मंगलवार को जनसुनवाई में फरियाद लेकर आई दिव्यांग महिला पर जिला पंचायत के ACO चंद्रसेन सिंह भड़क गए। उन्होंने महिला से बदसलूकी करते हुए कहा कि “ज्यादा लुक-लुक कर रही है, जब बैठा दिया तो बैठो न” इसका वीडियो भी सामने आया है।

दिव्यांग महिला नन्नी बाई पटेल ने बताया कि वह अपनी समस्या को लेकर कलेक्टर से मिलना चाह रही थी, लेकिन उसे मिलने नहीं दिया जा रहा था। ACO चंद्रसेन सिंह ने उससे अभद्र भाषा का उपयोग किया। उन्होंने गार्ड से बाहर भेजने को कहा। उन्होंने दरवाजे के पीछे कोने में जमीन पर बैठने के लिए कहा। नन्नी बाई की मां कौशिया पटेल का कहना है कि अधिकारी ने भारी सभा में बेटी को और उन्हें बेइज्जत किया। एडिशनल CEO चंद्रसेन सिंह से इस बारे में बात की तो उन्होंने इसे सिरे से नकार दिया।

जनसुनवाई में शिकायत करने आई महिला।

जनसुनवाई में शिकायत करने आई महिला।

दिव्यांग जनप्रतिनिधि ने किया विरोध

जिला पंचायत सदस्य और दिव्यांग मनोज अहिरवार ने इसकी कड़ी निंदा करते हुए विरोध प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि वीडियो में अधिकारी अभद्र भाषा का उपयोग कर रहे हैं, कलेक्टर से मिलकर कार्रवाई कराएंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से भी इसकी शिकायत करेंगे।

सम्मानजनक और शिष्टाचार में बात करें अफसर

महाराजा छात्रवसाल विश्व विद्यालय के कुलपति टीआर थापक का कहना है कि किसी भी अधिकारी को किसी भी महिला क्या किसी भी आम आदमी से भी इस तरह से बात नहीं कहनी चाहिए। सब का सम्मान है, सम्मानजनक भाषा और शब्दों का चयन करके शिष्टाचार में बात करनी चाहिए।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button