भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष आज आएंगे जबलपुर: हरा-भरा मध्यप्रदेश अभियान में शामिल होंगे तेजस्वी सूर्या

[ad_1]

जबलपुरएक घंटा पहले

भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या आज जबलपुर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान ‘हरा-भरा मध्यप्रदेश’ अभियान अंतर्गत श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर पौधारोपण करेंगे। युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष वैभव पवार ने बताया कि युवा मोर्चा मप्र के इस अभिनव अभियान में भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या संस्कारधानी जबलपुर आ रहे हैं।

प्रवासीय कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबह 11:30 बजे अमर शहीद राजा शंकर शाह, कुंवर रघुनाथ शाह जी की समाधि स्थल पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। तत्पश्चात जबलपुर ग्रामीण में वृहद वृक्षारोपण अभियान में शामिल होंगे। 2:45 पर एमएम इंटरनेशनल स्कूल में ‘कॉफी विद तेजस्वी’ कार्यक्रम में सहभागिता कर युवाओं से चर्चा करेंगे।

युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष 4:15 पर संभागीय भाजपा कार्यालय जबलपुर में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। वहीं पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर युवा मोर्चा प्रदेशभर में 25 लाख पौधों का रोपण भी करेगी।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button