साइंटिस्ट की अमेरिका में मौत…: डॉक्टर पिता बेटे के शव को भारत लाने के लिए दूतावास से कर रहे संपर्क, परिजन अमेरिका पहुंचे

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Doctor, Father Is In Contact With The Embassy To Bring The Son’s Body To India, The Family Reached America

ग्वालियर6 घंटे पहले

ग्वालियर शहर के प्रसिद्ध डॉक्टर जेसी गर्ग के बेटे सुकांत की अमेरिका में मौत हो गई। बताया जाता है कि सुकांत का शव घर के अंदर ही पड़ा था। उसकी मौत कैसे हुई अभी कुछ पता नही चला है। अमेरिका में शव का पोस्टमार्टम किया गया। अब उसके शव को भारत लाने के लिए परिजन प्रयास में लगे हुए है।

इधर ग्वालियर स्थित उनके हरगोविंद मिश्रा कॉलोनी में रिश्तेदार, परिचितों का आना शुरू हो गया है।36 बर्षीय सुकांत गर्ग अमेरिका में साइंटिस्ट के पद पर था। बताया जाता है कि शनिवार को उसकी मौत हो गई। उसका शव एक कमरे में मिला है। अमेरिका से ग्वालियर परिजनों को फोन करके बताया गया कि सुकांत की मौत हो गई है। इसके बाद डॉक्टर गर्ग ने रिश्तेदारों की मदद से बेटे को शव के लाने के प्रयास शुरू कर दिए है। उसकी मौत कैसे हुई इसका अभी कुछ पता नहीं चला है। परिजन अभी गमगीन है इसलिए कुछ भी नहीं बता पा रहे है।

120 दिन पहले परिजनो से मिलकर लौटा था अमेरिका

सुकांत कई सालो से अमेरिका में ही रह रहा था। कोरोना काल में भी वह अमेरिका ही रहा। इसके बाद वह ग्वालियर परिजनों के पास आया था। गर्ग नर्सिगहोम के स्टाफ ने बताया कि सुकांत करीब 120 दिन पहले 1 मई को ग्वालियर से अमेरिका के लिए रवाना हुए थे।

सिंधिया स्कूल में पढ़ा और बना साइंटिस्ट सुकांत पढ़ाई में काफी होशियार बताया जाता है। उसने सिंधिया स्कूल से बारहवी परीक्षा पास की थी। इसके बाद एमबीबीएस भी किया था। इसके बाद यह साइंटिस्ट बन गया था। यह अमेरिका में नौकरी कर रहा था।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button