बैतूल कृषि मंडी अपडेट: हड़ताल और त्योहारी सीजन के बाद आवक में सुधार, गेंहू की बंफर आवक फिर शुरू

[ad_1]

बैतूल16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हड़ताल और त्योहारी सीजन के बाद फिर शुरू हुई मंडी में खरीद-बिक्री में बड़ा सुधार देखा गया। गेंहू की आवक में भी पहले से अधिक अंतर आया है। बैतूल स्थित बडोरा कृषि मंडी में गेंहू की बंफर आवक दर्ज की गई। 6533 क्विंटल आवक के साथ गेंहू आज न्यूनतम 2125 रु क्विंटल और अधिकतम,2364 रु क्विंटल की दर पर बिका।

गेंहू के बाद आमतौर पर अधिक खरीद और आवक पीला सोयाबीन की रहती है। लेकिन यह आज दूसरे पायदान से उतरकर तीसरे नंबर पर पहुंच गया। दूसरे नंबर पर मक्का की खरीद हुई, जो 606 क्विंटल के साथ न्यूनतम 1600 और अधिकतम 2312 रु क्विंटल की दर पर बेची।

सोयाबीन पीला 415 क्विंटल आवक के साथ 4351 रु क्विंटल न्यूनतम और अधिकतम 5000 रु क्विंटल की दर पर बेचा गया। चना आज 3701 रु न्यूनतम, 4000 रु क्विंटल अधिकतम की दर पर बिका। इसके अलावा सरसो 4500 रु क्विंटल न्यूनतम और 5000 रु क्विंटल अधिकतम की दर पर बिकी। ज्वार न्यूनतम 1460 रु क्विंटल, अधिकतम 1500 रु क्विंटल, तुवर एक ही दर 5601 रु क्विंटल पर बिकी, गुल्ली न्यूनतम 2700 ,अधिकतम 2751 रु क्विंटल, मूंग न्यूनतम 5301 रु क्विंटल,अधिकतम 5850 रु क्विंटल, उड़द एक ही दर 5105 रु क्विंटल पर बेची गई।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button