रायसेन में मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी ने निकाली शौर्य यात्रा: हाथों में दंड लेकर निकली बालिकाएं, प्रांत संयोजक ने कहाज- नारी अबला नहीं, सबला है

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Raisen
- The Girls Came Out With Punishment In Their Hands, The Provincial Coordinator Said Women Are Not Capable, They Are Strong
रायसेन30 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

गुरुवार को शहर के मुखर्जी नगर स्थित शगुन गार्डन में विश्व हिंदू परिषद और मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी ने शौर्य यात्रा, शस्त्र पूजन और दुर्गा पाठ का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आज की जो युवती है वह अपने दैनिक कार्यों के साथ शिक्षा के साथ में देश और समाज के लिए क्या भूमिका अदा कर सकती है। ऐसे कुछ विषयों पर एक संगोष्ठी भी आयोजित की गई।
कार्यक्रम में शहर की लगभग 250 बालिकाएं शामिल हुई. जिन्होंने पहले गार्डन में दुर्गा पाठ किया। उसके बाद शहर में हाथों में डंडे लेकर यात्रा निकाली। इस मौके पर दुर्गा वाहिनी की प्रांत संयोजक सत्य कीर्ति रानी ने कहा कि आज के दौर में बलात्कार जैसी कई तरह की घटनाएं हो रही है। कई घर टूट रहे हैं। नारी अबला नहीं सबला है।
इस संदेश के साथ में उस सबला शक्ति का उपयोग देश के निर्माण में समाज के विकास में और परिवार जुड़े रहे और हमारी जो भारतीय परंपरा है। नारी को देवी का दर्जा दिया गया है। वह पुन: स्थापित हो इसलिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आज इस कार्यक्रम में जो युवतियां शामिल हुई है। उनमें शारीरिक और मानसिक विकास हो सके ऐसे इसके लिए दुर्गा वाहिनी प्रशिक्षण भी करवा रही हैं।





Source link