भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ: पीएम मोदी कर रहे विश्वास के आधार पर रामराज्य की संकल्पना पर काम

[ad_1]
खंडवाएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व विजन नीतियों एवं उपलब्धियों पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। गणेश गौशाला आयोजित संगोष्ठी में मुख्य वक्ता साहित्यकार श्याम सुंदर तिवारी ने कहा नरेंद्र मोदी अपने विश्वास के आधार पर वर्तमान में रामराज्य की संकल्पना पर कार्य कर रहे हैं। पूरे विश्व में मोदी ने प्रधानमंत्री के रूप में भारत की साख बढ़ाई है। इसी के फल स्वरूप अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में भारत का मुख्य न्यायाधीश बना है। संगोष्ठी कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल ने की।
अतिथियों का परिचय बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के सह-संयोजक आशीष दसोंदिया ने कराया। संगोष्ठी में अरुणसिंह मुन्ना, राजेश तिवारी, जिला संयोजक यशदीप चौरे, संदेश गुप्ता, रमाकांत पांडे, नरेंद्र आर्य , परख जैन, विनय शर्मा , हेमंत माहेश्वरी, रक्षा प्रजापति, गेहीराम सीतलानी, रामचंद्र मौर्य, भूपेंद्र सिंह चौहान, सनत श्रीमाली, पिंकी राठौर, वंदना गुप्ता ,सुदीपा पराशर, प्राची टूटेजा, देवेंद्र सिंह यादव, महेश चौधरी, शशिकांत, हीरालाल पटेल ,लक्ष्मण सिंह चौहान ,हर्ष देव सिंह बिसेन, भरत पटेल, जितेंद्र उपाध्याय, आशीष सोनी, भावेश बिल्लोरे, विनय शर्मा, गोटू शर्मा, जम्बू जैन, अर्पित शर्मा ,विजय चौरे, शिवांश ओझा, शैलेंद्र पांडे शामिल रहे।
Source link