वैशाली रेजिडेंसी के दो पार्टनरों पर FIR: 4 करोड़ रुपए की हेराफेरी मामले में टीकमगढ़ में ईएफआईआर

[ad_1]

टीकमगढ़6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

देहात थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर वैशाली रेजिडेंसी कॉलोनी के दो पाटनरों विकास मोदी और अरविंद जैन के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की शिकायत इसी कॉलोनी के पार्टनर सुनील ताम्रकार ने टीकमगढ़ जिला न्यायालय में दर्ज कराई थी। दस्तावेजों की जांच के बाद न्यायालय ने दो पार्टनरों के खिलाफ मामला दर्ज करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद शनिवार रात को केस दर्ज किया गया।

वैशाली रेजिडेंसी कॉलोनी का निर्माण 18 लोगों ने मिलकर किया था। शुरुआत में तो सब कुछ ठीक-ठाक चला, लेकिन बाद में रुपयों के हिसाब किताब को लेकर पाटनरों के बीच आपसी झगड़ा हो गया। कॉलोनी में सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं अधूरी छोड़ दी गई। इस दौरान जिन लोगों ने कॉलोनी में प्लॉट खरीदे थे, उन्होंने कॉलोनी बनाने वालों के खिलाफ कलेक्टर से शिकायत की थी। कलेक्टर न्यायालय से इस मामले में कॉलोनी के सभी पार्टनरों को नोटिस भी जारी किया गया था। इस मामले में रुपयों के हिसाब-किताब को लेकर सुनील ताम्रकार ने अपने साथी पार्टनर विकास मोदी और अरविंद जैन पर राशि के धोखाधड़ी को लेकर न्यायालय में केस दर्ज किया था।

इन धाराओं के तहत दर्ज का मामला

देहात थाना प्रभारी प्रीति भार्गव ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर वैशाली रेजिडेंसी के ऑनर विकास मोदी और अरविंद जैन के खिलाफ धारा 420, 406 और 409 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

4 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप

शिकायतकर्ता सुनील ताम्रकार ने बताया कि कॉलोनी के सभी पार्टनरों ने प्लॉट विक्रय की राशि विकास मोदी और अरविंद जैन के पास रख दी थी। उन्होंने कॉलोनी के विकास के नाम पर राशि का दुरुपयोग किया और हिसाब नहीं दिया। उन्होंने बताया कि दोनों ने मिलकर करीब 4 करोड़ रुपए की राशि का घोटाला किया है। इसी मामले को लेकर न्यायालय में शिकायत दर्ज की थी।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button