पी.सी सिंह को जबलपुर डायोसिस के निर्देश: सात दिसंबर तक हर हाल में करो बंगला खाली, नए बिशप की होना है नियुक्ति

[ad_1]
जबलपुर26 मिनट पहले
जबलपुर की केंद्रीय जेल में बंद पूर्व बिशप पी.सी सिंह को एक और झटका लगा है। चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया कि जबलपुर डायोसिस ने पूर्व बिशप पी.सी सिंह को नोटिस जारी करते हुए बंगला खाली करने के निर्देश दिए हैं। यह बंगला नेपियर टाउन स्थित सीआईडी ऑफिस के पास है, जिसमें पी.सी सिंह अपने परिवार के साथ रहा करते था। नोटिस में कहा गया है कि अगर समय अवधि में बंगला खाली नहीं किया गया तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक बहुत जल्दी नए बिशप की नियुक्ति होगी जिसके लिए उन्हें यह बंगला चाहिए। बता दें कि ईओडब्ल्यू की टीम ने बर्खास्त बिशप पी.सी सिंह के घर पर छापा मारा था उस समय वह जर्मनी में था। पी.सी सिंह के घर से 1 करोड़ 65 लाख रुपए नगद सहित विदेशी करेंसी भी मिली थी, जिसकी कीमत 18 हजार डालर थी। जबलपुर ईओडब्ल्यू की टीम ने सी.आई.एस.एफ की मदद से 11 सितंबर को जर्मनी से लौटते समय नागपुर एयरपोर्ट से पी.सी सिंह को गिरफ्तार किया था। इसके बाद जबलपुर डायोसिस ने 7 अक्टूबर को बिशप पद से पी.सी सिंह को बर्खास्त करते हुए 1 माह के भीतर बंगला खाली करने के निर्देश दिए थे।
जानकारी के मुताबिक मॉडरेटर बनने के बाद बर्खास्त पी.सी सिंह ने पिछले 5 साल में एक बार भी दिल्ली के चर्च ऑफ नार्थ इंडिया के भवन में सीनेट की मीटिंग नहीं होने दी। इस दौरान सीनेट के सदस्यों ने कई बार मीटिंग आयोजित करने के लिए कहा लेकिन हर बार वह कोई न कोई बहाना बताकर मीटिंग को टाल दिया करता था।
Source link