भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का पन्ना दौरा: 45.21 किलोमीटर लंबी अजयगढ़-बरियारपुर कैनाल का लोकार्पण

[ad_1]

पन्नाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष एवं खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के सांसद वीडी शर्मा शनिवार को पन्ना जिले के दौरे पर आए हैं। वह करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। कल्दा क्षेत्र में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेने के उपरांत कटनी के लिए रवाना होंगे।

सांसद वीडी शर्मा शनिवार के दिन पन्ना जिले के एक दिवसीय दौरे पर हैं। सुबह उन्होंने अजयगढ़ क्षेत्र में करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने अजयगढ़ जनपद के ग्राम बीरा में 4823.26 लाख की लागत से 45.21 किलोमीटर लंबाई के अजयगढ़-बरियारपुर कैनाल का लोकार्पण किया। यह कैनाल यूपी बॉर्डर तक जाएगी। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़क का भूमिपूजन किया। विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं संबल योजना के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए। उन्होंने तिकुरहा गांव में आमसभा को संबोधित करते हुए अजयगढ़, नयागांव, कालिंजर मार्ग के उन्नयन के लिए भी लोकार्पण किया।

कार्यक्रम में मौजूद स्थानीय लोग।

कार्यक्रम में मौजूद स्थानीय लोग।

श्री रामकथा में होंगे शामिल

वह पन्ना से होते हुए कल्दा के लिए रवाना हुए। वहां रामकथा में शामिल होंगे। कल्दा में कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम सरकार श्री रामकथा का गायन कर रहे हैं। सांसद शाम को कटनी जिले के लिए रवाना होंगे। इस दौरान उनके साथ पन्ना विधायक एवं कैबिनेट मंत्री ब्रजेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रामबिहारी चौरसिया, प्रदेश के पदाधिकारी सतानंद गौतम सहित भाजपा के नेता एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button