वेदांता ग्रुप पर बड़ा आरोप: कोरबा में 85 एकड़ वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण, उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर

कोरबा, 19 मार्च। वेदांता ग्रुप पर कोरबा में 85 एकड़ वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण का बड़ा आरोप लगाया गया है। इस मामले में उच्च न्यायालय बिलासपुर में जनहित याचिका दायर की गई है। आरोप है कि वेदांता ग्रुप ने वन विभाग की 85 एकड़ बड़े झाड़ की भूमि पर अतिक्रमण कर लिया है, जो वन संरक्षण अधिनियम की धारा 1980 का खुला उल्लंघन है। अधिवक्ता बृजेश सिंह ने बताया कि वेदांता ग्रुप ने तमाम नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए वन भूमि पर अवैध निर्माण कार्य किया है।
इस मामले में उच्च न्यायालय ने नोटिस जारी किया है। अधिवक्ता ने बताया कि पूर्व में नगर पालिक निगम कोरबा ने वेदांता ग्रुप पर लगभग 7 करोड़ का जुर्माना लगाया था, लेकिन कंपनी ने इसे चुनौती नहीं दी।इस मामले में स्थानीय लोगों और वन जीवों को बड़ा नुकसान हुआ है। अधिवक्ता ने बताया कि वेदांता ग्रुप के द्वारा अपने निजी स्वार्थ को सिद्ध करने के लिए तमाम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।