डिंडौरी में मनाया पुलिस शहीदी दिवस: थाने में लगाई शस्त्रों की प्रदर्शनी, बलिदानियों को किया याद

[ad_1]
डिंडौरीएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

डिंडौरी जिले के शहपुरा थाना परिसर में रविवार को पुलिस परेड दिवस, पुलिस के जवानों की सेवा बलिदान की स्मृति एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस ने नगरवासियों के लिए शस्त्र प्रदर्शनी लगाई।
श्रद्धांजलि सभा के दौरान पहले मौजूद लोगों ने शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके बाद थाना प्रभारी अखिलेश दाहिया ने पुलिस के द्वारा उपयोग किए जाने वाले शस्त्रों के बारे में बताया। थाना प्रभारी ने थ्री नाॅट थ्री, एके-47 और अत्याधुनिक हथियारों के प्रयोग के बारे में छात्र छात्राओं को जानकारी दी। उन्हें यह भी बताया कि किस प्रकार चीन की सीमा में अपने देश की रक्षा की खातिर पुलिस के जवानों ने बलिदान दिया था। अखिलेश दाहिया ने छात्र-छात्राओं के सवालों के जवाब भी बखूबी दिए। उन्हें आर्मी, पुलिस में भर्ती होकर देश और समाज की सुरक्षा में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

Source link